Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ये कैसा बदला…15 लाख की सोयाबीन की खड़ी फसल को लगा दी आग

39

इंदौर  : इंदौर के गांधी नगर इलाके में पांच लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते महिला किसान के खेत में काटकर रखी गई सोयाबीन में आग लगा दी। आरोपी पहले भी महिला के घर में तोड़फोड़ कर चुके हैं। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

इंदौर की गांधी नगर थाना पुलिस ने गीता बाई की शिकायत पर शिवनारायण बारोड़, देवकरण बारोड़, राजेश बारोड़, राधेश्याम बारोड़ और अतुल बारोड़ के खिलाफ आगजनी का केस दर्ज किया है। गीता बाई ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 4 अक्टूबर के दिन वह अपने मायके बोरसी ग्राम में थी। तब उनका देवर हिम्मत सिंह कुशवाह ने आकर बताया कि वह खेत पर सोयाबीन ढांकने गया था। तब पांचों आरोपी सोयाबीन के पास खड़े थे।

इसके बाद उन्होंने आग लगा दी। वह चिल्ला रहे थे कि जो भी इस आग को बुझाने आएगा, उसे भी जला देंगे। हिम्मत ने बताया कि वह डर के कारण पास नहीं गया और दूर से छिपकर देखता रहा। बाद में वह जान बचाकर भाग गया। हिम्मत के बताने पर बाद में खेत पर पहुंचे। यहां सोयाबीन पूरी तरह से जल चुकी थी। गीता बाई ने बताया कि करीब साढ़े चार बीघा पर उन्होंने सोयाबीन लगाई थी। जो जलकर खाक हो गई। आरोपियों ने कुछ माह पहले ही घर में तोड़फोड़ की थी। इसकी शिकायत भी उन्होंने थाने में दर्ज कराई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.