Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

युवक की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने खाया जहर, जानिए क्या है पूरा मामला

45

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में युवक की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 साल की युवती कॉलेज की छात्रा थी और रविवार को उसने जहर खा लिया। छात्रा भैंसदेही थाना क्षेत्र में रहती थी बताया जा रहा है की छात्रा को गांव का ही एक युवक एक साल से परेशान कर रहा था।

जिसकी शिकायत छात्रा ने कई बार की थी और युवती इतनी परेशान हो गई कि उसने मौत को गले लगा लिया। जब छात्रा ने जहर खाया तब उसके परिजन बाहर गए हुए थे। घर पर लौटकर आए तो छात्रा बेसुध मिली उसे तत्काल भैंसदेही सीएचसी लाया गया ,यहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी ने छात्रा का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.