Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

करवाचौथ का व्रत खोलने से पहले महिला ने की आत्महत्या, अज्ञात कारणों से लगाई फांसी

54

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में जीरापुर में करवाचौथ की रात को एक महिला ने व्रत खोलने से पहले आत्महत्या कर ली। घटना के बाद महिला के परिजन उसे फंदे से उतार कर तत्काल अस्पताल ले गए थे। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ,महिला का नाम कृष्णा बाई बताया जा रहा है, महिला ने आत्महत्या किन कारण के चलते की है इसका अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीरापुर के बस स्टैंड के पीछे रहने वाले रामचंद्र वर्मा की पत्नी कृष्णा ने करवा चौथ पर व्रत रखा था और व्रत खोलने से पहले ही उसने आत्महत्या कर ली, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और महिला के परिजन और पुलिसकर्मी उसे जीरापुर अस्पताल लेकर गए यहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार की सुबह महिला के शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.