Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

शिवपुरी के कोलारस कस्बे की कॉलोनी में निकला जहरीला सांप, सर्प मित्रों ने किया रेस्क्यू

54

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले कोलारस कस्बे की कॉलोनी में रविवार की रात को 4 फीट का एक जहरीला सांप निकला, आपको बता दें कि यह सांप पिछले चार दिनों से कॉलोनी में देखा जा रहा था। जिससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों में काफी दहशत का माहौल था सांप की प्रजाति रसेल वाइपर थी कोलारस रेलवे स्टेशन रोड़ पर ठाकुर बाबा कॉलोनी के रहने वाले विजय का कहना है कि यह सांप चार दिनों से कॉलोनी में दिखाई दे रहा था।

 लोगों को देखकर सांप झाड़ियों में गायब हो जाता था। रविवार की रात को कॉलोनी में फिर सांप दिखाई दिया जिसकी सूचना तत्काल बदरवास में रहने वाले सर्प मित्र संदीप और दिनेश चंदेल को दी गई, इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू किया गया। सर्प मित्र संदीप और दिनेश ने बताया है कि सांप की लंबाई 4 फीट है और इसकी प्रजाति रसेल वाइपर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.