Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...

जबलपुर में करंट लगने से युवक की मौत,दिवाली से पहले घर की साफ- सफाई के दौरान हुआ हादसा

67

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में घर की पुताई करने के दौरान एक युवक को करंट लग गया कुंडम थाना क्षेत्र की यह घटना है, मृतक का 5 साल का बेटा और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अटल चौक के पास दीपक विश्वकर्मा का परिवार रहता है, दिवाली से पहले घर में दीपक साफ-सफाई कर रहे थे। दीपक पहली मंजिल पर काम कर रहे थे इस दौरान उनको करंट लग गया दीपक के पास ही उनका 5 साल का बेटा दीपांशु खेल रहा था बच्चा भी करंट की चपेट में आ गया।

दीपांशु की आवाज सुनते ही दीपक के छोटे भाई चिंटू मौके पर पहुंचे भाई और भतीजे को बचाने की कोशिश में चिंटू को भी करंट लग गया। तत्काल पड़ोसियों ने 108 एम्बुलेंस बाघराजी चौकी पुलिस को सूचना दी, घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां पर दीपक को मृत घोषित कर दिया गया, दीपक लोहे का पाइप पकड़े हुए थे। इसकी चपेट में 11 केबी की बिजली की लाइन आ गई इस वजह से यह हादसा हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.