Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मेरा घर हिल गया, ऐसा धुआं कभी नहीं देखा… कितना तेज था दिल्ली ब्लास्ट, चश्मदीद ने बताया

67

दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में रविवार को बहुत तेज विस्फोट हुआ, जिसके बाद इलाके में धुआ ही धुंआं हो गया. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. यह धमाका प्रशांत विहार के एक स्कूल के पास हुआ था, जहां स्कूल की दीवार पर पुलिस को जांच के दौरान सफेद पाउडर मिला. हालांकि इस धमाके में किसी के हताहत होने की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि धमाका बहुत तेज था.

दिल्ली धमाके के चश्मदीद गौरव ने जानकारी देते हुए कहा कि मैं छत पर था जब मैंने तेज धमाके की आवाज सुनी. मेरा पूरा घर हिल गया. मैंने पहले कभी ऐसा धुआं नहीं देखा था. मुझे लगा कि यह विस्फोट गैस सिलेंडर में हो सकता है. क्योंकि उस क्षेत्र में भोजनालय हैं. सीआरपीएफ कमांडो चौकस थे और वह पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके थे. आसपास की बिल्डिंग और कारों के शीशे टूट गए थे. किस्मत से, यह वर्किंग डे नहीं था और धमाका भी ऐसे समय में हुआ, जब वहां कोई नहीं था.

इलाके को सील कर दिया गया

रविवार को धमाके की सूचना पुलिस को सुबह 7:47 पर मिली. इसके तुरंत बाद एसएचओ/पीवी और स्टाफ मौके पर पहुंचे, जहां स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त पाई गई और दुर्गंध आ रही थी. इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मौके पर क्राइम टीम, एफएसएल टीम और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया. यह हादसा कैसे हुआ. इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है लेकिन फिलहाल उस इलाके को सील कर दिया गया है. एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

आतंकी हमलों को लेकर साजिश

दिल्ली पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पहले दिल्ली में आतंकी हमलों को लेकर साजिश की बात उनके सूत्रों से सामने आई थी. इसी के चलते सभी जिलों को अलर्ट किया गया था. अब इस हादसे की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है, जिसके चलते आसपास मोबाइल टॉवर पर कल रात से लेकर आज सुबह 9 बजे तक कितने फोन कॉल्स हुए, इसका डेटा खंगालने में टीमें लगी हुई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.