Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

एक लाख नवयुवकों को राजनीति में लाऊंगा… वाराणसी में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

48

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में रविवार को बड़ा ऐलान किया. पीएम मोदी ने देश को 6700 करोड़ की 23 परियोजनाओं की सौगात देते हुए अपने संबोधन में कहा कि हम एक लाख लोगों को राजनीति में लाने जा रहे हैं, जिनका पॉलिटिकल परिवार से कोई नाता नही है. उन्होंने वाराणसी से परिवारवाद की मानसिकता को मिटाने के लिए अभियान की शुरुआत की.

तीसरी कार्यकाल में पीएम मोदी का यह दूसरा वाराणसी दौरा था. इस दौरे के दौरान उन्होंने आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल का उद्घाटन किया और शंकराचार्य स्वामी शंकर विजयेंद्र सरस्वती से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि वे लोग जो कहते हैं कि उसे डंके की चोट पर करके भी दिखाते हैं. हमने कहा था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा. आज अयोध्या में रामलला का दर्शन करने लाखों लोग जा रहे हैं.

पूरा देश दे रहा है आशीर्वाद

उन्होंने कहा कि तीन तलाक से मुक्ति और महिलाओं को आरक्षण का काम उनकी सरकार ने किया है. पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने किसी का हक भी नहीं छीना और छीने गरीबों को दस प्रतिशत आरक्षण भी देने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार जो कर रही है, पूरा देश आशीर्वाद दे रहा है. हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए तो लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनी. वहीं जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में भी रिकॉर्ड वोट उन लोगों को मिले हैं.

पीएम मोदी ने परिवारवाद पर हमला बोलते हुए कहा कि परिवारवादी से सबसे ज्यादा नुकसान युवाओं को हो रहा है. इस कारण हमने प्रण किया है कि एक लाख ऐसे नवयवुकों को राजनीति में लाऊंगा, जिनका और जिनके परिवार का राजनीति से कोई भी लेना-देना नहीं है. उन्हें नई राजनीति की धुरी बनाया जाएगा.

किसी के साथ भेदभाव नहीं

उन्होंने कहा कि काशी के नवयुवकों को आगे लाने के लिए ज्यादा से ज्यादा उन्हें प्रेरित करें. उनकी सरकार में किसी से भेदभाव नहीं किया जाता है.

पीएम मोदी ने वाराणसी में किये गये अपने कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वाराणसी के सांसद रूप में जब वे यहां कि प्रगति देखते हैं तो उन्हें काफी संतोष होता है. काशी को मॉडर्न सिटी बनाने का सपना देखा है और यह सपना सभी ने साथ मिलकर देखा है.

उन्होंने कहा कियहां विकास के साथ-साथ विरासत भी संरक्षित किये जा रहे हैं. काशी रोप-वे जैसी आधुनिक सुविधाएं भी बन रही हैं, तो इसकी पहचान बाबा विश्वनाथ के दिव्य धाम से भी होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.