Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Firozabad Electricity Theft Case: 20 साल चली कानूनी लड़ाई और जीत गया बेगुनाह, फिरोजाबाद कोर्ट ने बिज... Valsad Road Accident: गुजरात के वलसाड में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में 7 लोगों क... इंसानियत शर्मसार! डार्क वेब पर मासूमों का सौदा करने वाले पति-पत्नी को फांसी, 47 देशों तक फैला था गंद... Udhampur Police Action: उधमपुर में ड्रग पैडलर पर बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत 1 करोड़ की संपत्ति ... Bengaluru Crime News: महिला टेक्नीशियन के मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, पड़ोसी ने हत्या के बाद लाश ... दौसा मर्डर मिस्ट्री: जब पुलिस के हाथ खाली थे, तब एक बच्चे ने खोल दी गैंगरेप और कत्ल की पूरी पोल; रों... इंदौर की सोनम से भी शातिर निकली रांची की नीतू! सुपारी किलर से कराई पति की हत्या, ऐसे खुली इस 'कातिल ... "सलीम सुरेश बनकर नहीं कर पाएगा शादी!" पहचान छिपाकर निकाह करने वालों पर गुजरात सरकार का बड़ा एक्शन, क... IMD Weather Update: पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग की नई चेतावनी ने बढ़ाई टे... बड़ी चेतावनी: चांदनी चौक का मंदिर आतंकियों के निशाने पर! दिल्ली में बड़े हमले की फिराक में लश्कर, हा...

आजमगढ़ में पशु तस्करों ने पुलिस पर किया हमला, गाड़ी से कुचलने की कोशिश, 4 कांस्टेबल घायल

21

उत्तर प्रदेश में गौ तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है. लगातार पुलिस पशु तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरने का काम कर रही है, लेकिन पशु तस्करों ने किसी भी हद तक जा कर पशु तस्करी करने का मन बना लिया है. ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला आजमगढ़ जिले सामने आया है, जहां पशु तस्कर पुलिसकर्मियों पर हमला करते हुए फरार हो गए. इस पूरे हमले में 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

आजमगढ़ में पशु तस्कर की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है. पशु तस्कर अपने काम को अंजाम देने के लिए किसी भी हद जाने के लिए तैयार है. ऐसी ही एक मामला अहरौला थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पशु तस्करों ने पिकअप गाड़ी से पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की है. इस जानलेवा हमले में 4 पुलिसकर्मियों गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिन्हें इलाज के लिए मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने दर्ज की FIR

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो नामजद और आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा किया है. वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. मामले के सामने आते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस पूरे मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही बाकी आरोपियों की तलाश में आजमगढ़ पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस पिछले कई सालों से पशु तस्करों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

पुलिस वॉच टावर से कर रही निगरानी

आजमगढ़ के पूर्व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पशु तस्करों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया था. पशु तस्करों को रोकने के लिए उन्होंने वॉच टावर बनवाया था. जिसकी वजह से पशु तस्करी की घटनाएं कम हो गई थी. पुलिस ने वॉच टावर से चौकसी कर तस्करी के काले कारोबार को मंदा कर दिया था. जिले के नए पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने भी लगातार पशु तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है.

SP ने दी मामले की जानकारी

पूरे मामले पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही तत्काल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया. पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है. जल्द ही जल्द आरोपियों को गिरफ्तार उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एसपी का कहना है कि दो लोगों को हिरासत में लेकर के पूछताछ की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.