Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
फर्जी डिग्री से बने थे वकील! इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 12 अधिवक्ताओं पर एफआईआर, कई जिलों में म... झारखंड JPSC परीक्षा विवाद में ED की बड़ी एंट्री: ECIR दर्ज कर शुरू की जांच, 17वें दिन भी छात्रों का ... रांची: JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का नई विधानसभा तक मार्च, बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर महुआ माजी ... महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ...

बिहार: वैशाली में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 2 की मौत

21

बिहार के वैशाली जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां सड़क पर खड़े एक ट्रक में स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में कार सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

ये हादसा हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग के दाउदनगर के पास हुआ है. घायलों के परिजन के मुताबिक, बीती रात हाजीपुर के सांचीपट्टी बिंदटोली के पांच युवक स्कॉर्पियो पर सवार होकर घर से निकले थे. इसी बीच, उन्हें सूचना दी गई कि कार हादसे की शिकार हो गई है. इसके बाद वे तत्काल अस्पताल पहुंचे, जहां पर बताया गया कि दो लोगों की मौत हो गई है.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. जबकि तीन घायलों का इलाज हाजीपुर के सदर अस्पताल में चल रहा है. इनमें से दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. घायल की मां शीला देवी के मुताबिक, रात में हम सभी खाना खाकर सो गए थे. मोहल्ले के बबलू कुमार, जो स्कॉर्पियो चलाता है, सबको अपनी गाड़ी से ले गया था. सुबह जानकारी हुई कि बेटा रंजीत कुमार घायल हो गया है. उसके बाद सभी सदर अस्पताल पहुंचे तो देखा कि दो की मौत हो चुकी है.

मौके से ड्राइवर फरार

घायलों में सांचीपट्टी के आकाश कुमार, रंजीत कुमार महतो और बबलू कुमार हैं. वहीं मृतकों में सांचीपट्टी के कर्ण कुमार और बिदुपुर के रंजन कुमार शामिल हैं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.