Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त

मुरैना के अजनौधा गांव में बकरियां चरा रही महिला तालाब में डूबी, हुई मौत

30

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अजनौधा गांव में बकरियां चरा रही महिला 25 फीट गहरे तालाब में डूब गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अजनौधा गांव में रहने वाले रणवीर प्रजापति की 60 वर्षीय पत्नी सरोज प्रजापति शुक्रवार को अपनी बकरियां चराने के लिए गई थी। इस दौरान उसकी कुछ बकरियां घर से 100 मीटर दूर तालाब की तरफ चली गईं।

वृद्धा सरोज को लगा कि उसकी बकरियां पानी में न डूब जाएं, इसलिए वह तेज स्पीड से तालाब किनारे पहुंची लेकिन बकरियां बचाने के चक्कर में उसका पैर स्लिप हो गया और वह तालाब में जा गिरी। चूंकि तालाब 25 से 30 फीट गहरा है और उसमें पानी अधिक है।

इसलिए वृद्धा तेजी से गहरे पानी में समा गई। पता चलते ही ग्रामीणों ने जैसे-तैसे तालाब में उतरकर महिला को बाहर निकाला,लेकिन तब तक वृद्ध महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर माता बसैया थाना पुलिस भी मौक़े पर पहुँच गई थी। पुलिस मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुरैना शव गृह लेकर आई जहां शुक्रवार की सुबह 11 बजे करीब उसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग क़ायम कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.