Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

एम्स के आउटसोर्स कर्मचारी की ट्रेन से कटकर हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

25

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास पटरी के किनारे एम्स भोपाल के एक आउटसोर्स कर्मचारी का शव मिला है, मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है जो बैतूल जिले का रहने वाला था। दीपक भोपाल एम्स में 16 जून 2024 से एक आउटसोर्स कंपनी के जरिए कार्यरत था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर मिले मोबाइल फोन से मृतक की पहचान हुई है, बागसेवनिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 दीपक अपनी मां के यहां पर रहता था और मंगलवार की रात को घर से खाना खाकर निकला था, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दीपक ने आत्महत्या की है या किसी अन्य कारण से वह हादसे का शिकार हुआ है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.