Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ... Punjab Crime News: पंजाब में बड़ी वारदात, NRI के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल NGT Strict Orders: एनजीटी की बड़ी कार्रवाई: 217 क्रशरों की जांच रिपोर्ट तलब, प्रदूषण मानकों के उल्लं... Kaithal News: कैथल में कॉलेज गई दो छात्राओं का अपहरण! घर नहीं लौटने पर परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस... बड़ी खबर: हरियाणा के छात्रों के लिए बंद हुए ब्रिटेन के दरवाजे? कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज ने लगाई रो... सिरसा में कोहराम: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 नाबालिगों की मौत से पसरा सन्नाटा पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर: DSP से ASP बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सिनियोरिटी नहीं, ख... Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह Jind News: जींद में युवक के मुंह पर पेशाब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला...

समीर वानखेड़े लड़ सकते हैं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, शिवसेना शिंदे गुट में होगी एंट्री

19

महाराष्ट्र के चुनावी दंगल में चर्चित अधिकारी समीर वानखेड़े भी कूदने जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि वानखेड़े मुंबई की धारावी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. इसको लेकर उनकी एकनाथ शिंदे की शिवसेना से बात भी फाइनल हो गई है. सूत्रों के मुताबिक हाई प्रोफाइल IRS अधिकारी समीर वानखेड़े जल्द ही एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थाम सकते हैं.

नौकरी से जल्द दे सकते हैं इस्तीफा

समीर वानखेड़े जल्द ही अपनी नौकरी से इस्तीफा दे सकते हैं. इस्तीफा देने के बाद वे शिवसेना (शिंदे) में शामिल हो सकते हैं. वानखेड़े के जिस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है, वो मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड की परंपरागत सीट है. धारावी से पहले वे विधायक थीं, लेकिन 2024 में वे सांसदी जीतकर लोकसभा पहुंच चुकी हैं.

2019 के चुनाव में शिवसेना के आशीष वसंत मोरे इस सीट से मैदान में उतरे थे, लेकिन आशीष को वर्षा ने बड़ी पटखनी दी थी. अब महायुति की कोशिश इस सीट को हॉट सीट बनाने की है.

आर्यन और रिया केस से सुर्खियों में आए

समीर वानखेड़े रिया चक्रवर्ती और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान केस से सुर्खियों में आए. वानखेड़े उस वक्त मुंबई नारकोटिक्स विभाग में तैनात थे. हालांकि, 2023 में वानखेड़े खुद विवादों में घिर गए और उन पर बैक-टु-बैक दो बड़े एक्शन हुए.

पहले उन्हें विभाग ने निलंबित किया और फिर फरवरी 2024 में प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. हालांकि, अप्रैल 2024 में कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी.

अब समीर वानखेड़े की कहानी

महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मे समीर वानखेड़े 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई मुंबई से पूरी की है. समीर की आखिरी बड़ी तैनाती नारकोटिक्स विभाग के जोनल चीफ के रूप में हुई थी. कहा जाता है कि अपने पूरे करियर में वानखेड़े ने 17 हजार किलो ड्रग्स जब्त किए, जो एक रिकॉर्ड है.

वानखेड़े कई बड़े मामलों की जांच कर चुके हैं. इनमें सुशांत सिंह ड्रग्स केस और आर्यन खान केस अहम है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.