Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

जबलपुर में मां काली की 51 फुट ऊंची प्रतिमा को लगी भीषण आग, पंडाल में मची अफरा-तफरी

93

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में बुधवार रात को बड़ा हादसा हो गया। यहां बरेला थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में मां काली के पंडाल में भीषण आग लग गई। घटना में पंडाल में स्थापित 51 फुट ऊंची प्रतिमा में आग लग गई। इस दौरान पंडाल में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते  मां की मूर्ति जलकर स्वाहा हो गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई और आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के मुताबिक, बरेला के ग्राम बम्हनी में हर साल की तरह मां काली की 51 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस प्रतिमा को लेकर गांव समेत आस पास के इलाकों में भी भक्तों में गहरी आस्था रहती है। दूस दूर से लोग इस प्रतिमा के दर्शन करने पहुंचते हैं। इस बार भी भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ था। इस बीच ये घटना हो गई। बताया जा रहा है कि पंडाल के पास मधुमक्खियों का छाता लगा हुआ था। मधुमक्खियों को भगाने के लिए किसी ने आग जलाई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी से आग भड़की और माता की मूर्ति इसकी चपेट में आ गई। देर रात हुए हादसे की जांच में पुलिस जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.