Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मौत पर अरबाज खान का पहला बयान, बोले- हम कोशिश कर रहे हैं…

36

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को करीबी पारिवारिक मित्र बताते हुए अभिनेता-निर्माता अरबाज खान ने बुधवार को कहा कि फिल्म उद्योग उनके निधन से हुए नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहा है। बाबा सिद्दीकी की शनिवार को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के मुंबई कार्यालय के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। सिद्दीकी अपनी शानदार इफ्तार पार्टियों के लिए भी जाने जाते थे, जिनमें बॉलीवुड के शीर्ष सितारे शामिल होते थे।

पुलिस के अनुसार, अभिनेता सलमान खान से नजदीकी के कारण गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने सिद्दीकी को निशाना बनाया। एक कार्यक्रम में सलमान के छोटे भाई अरबाज ने कहा कि वह सिद्दीकी के परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

उन्होंने मीडिया से कहा, ‘‘बाबा सिद्दीकी एक करीबी पारिवारिक मित्र और बहुत प्यारे व्यक्ति थे। पूरा उद्योग उनके ईद समारोह के लिए एक साथ आता था। उनका निधन दुर्भाग्यपूर्ण है…हम सभी इस घटना से प्रभावित हैं। हम इससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं।” अभिनेता अरबाज फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ के प्रचार कार्यक्रम में बोल रहे थे। अरबाज द्वारा निर्मित इस फिल्म में अरशद वारसी और मेहर विज मुख्य भूमिका में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.