Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार... Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र...

बेइज्जती का बदला लेने के लिए पुराने नौकर ने दोस्तों संग मिलकर कर दी मां और बेटी की हत्या

41

ग्वालियर: ग्वालियर की पॉश सोसायटी गार्डन होम्स में बुजुर्ग महिला और उनकी बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने पुराने नौकर करे गिरफ्तार किया था। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसने नौकरी से निकाले जाने की बेइज्जती का बदला लेने के लिए दोनों की हत्या कर दी।

ग्वालियर में बुजुर्ग मां बेटी की हत्या का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या में पुराना नौकर इरफान खान ही शामिल था। इसे छह महीने पहले बुजुर्ग महिला की बेटी रीना भल्ला ने अपने किराना स्टोर की नौकरी से निकाल दिया था। इस दौरान इनके बीच रुपये को लेकर विवाद भी हुआ था।

दो दोस्तों को हैदराबाद से बुलवाया था

नौकरी जाने व बेइज्जती का बदला लेने इरफान ने डेढ़ माह पहले साजिश रची थी। उसने हैदराबाद से दो दोस्तों को भी इसके लिए ग्वालियर बुलवाया। वह तीन दोस्तों के साथ बुजुर्ग महिला के घर पहुंचा। इस दौरान वहां रीना भल्ला भी आ गई। वह किसी को बता न दे, तो मां के साथ बेटी को भी मार दिया। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीसीटीवी में दिखे थे तीन संदिग्ध पुलिस ने वहीं से जोड़ ली कड़ी

मंगलवार सुबह 11 बजे फ्लैट नंबर 322 के बेडरूम में मां-बेटी के शव मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पहले तो मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन पुलिस की जांच पड़ताल के बाद गला घोंटकर या तकिये से मुंह दबाकर हत्या की जाने की बात फोरेंसिक एक्सपर्ट से पता चली।

सीसीटीवी में तीन संदिग्ध दिखे थे, जिससे पुलिस ने घटना की कड़‍ियां जोड़ी और आरोपित नौकर और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला इंदु पुरी (78) साल की थी और उनकी बेटी रीना भल्ला की उम्र 55 साल की थी। ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना, एसपी धर्मवीर सिंह और फारेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव ने अपनी टीम के साथ सोसाइटी में पहुंचकर मामले की जांच की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.