Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई: जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस... देश में मॉनसून का विकराल रूप: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन से कई राज्यों में भारी बारिश, IMD का अ... सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47...

बड़वानी जिला अस्पताल में तंत्र-मंत्र, सांप का जहर उतारने के लिए पहुंच गया तांत्रिक

47

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पाटी के ग्राम बोरकुण्ड का रहने वाला राकेश पिता सायसिंग नामक युवक को सर्प दंश के चलते जिला अस्पताल लाया गया था। उसके साथ कुछ तांत्रिक भी वहां पहुंचे और उन्होंने युवक का उपचार शुरू कर दिया। अस्पताल के बेड पर ही तंत्र-मंत्र शुरू हो गया। तांत्रिक कभी बड़बड़ाता तो कभी युवक के कान में फूंक मारने लगता। हाथों में नीम के पत्ते लेकर झाड़ फूँक करता रहा।

 मामले की जानकारी लगते ही अस्पताल में मौजूद डॉक्टर मौके पर पहुंचे और युवक को तुरंत भर्ती करवाकर उसका इलाज शुरू किया। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक पर झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक रैलायंगा महाराज ने बताया मैंने सर्पदंश से पीड़ित कई लोगों की जान बचाई है और अच्छे-अच्छे सांपों का जहर उतारा है। मैंने अपने तंत्र मंत्र से उसकी जान बचाई और अब वो सुरक्षित हैं।

सांप काटने पर डॉक्टर का इलाज काम नहीं आता है। वहीं, पूरे घटनाक्रम पर जिला अस्पताल के डॉ कुंदन कश्यप का कहना है कि सांप-बिच्छू जैसा कोई भी जहरीला जीव-जंतु यदि किसी व्यक्ति को काट लेता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। पीड़ित तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचे और काटे गए जीव का पूरा विवरण बताएं। हर अस्पताल में उसका एंटीडोज उपलब्ध है। एंटीडोज लगाते ही पीड़ित व्यक्ति पर जहर का असर कम हो जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.