Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

बहराइच हिंसा: ‘हम तो बर्बाद हो गए’, सीएम योगी के सामने फफक पड़े रामगोपाल मिश्रा के पिता

34

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बहराइच हिंसा में मारे गए युवक रामगोपाल मिश्रा के घरवालों से लखनऊ में मुलाकात की. सीएम ने पीड़ित परिवार का दर्द सुना. पीड़ित परिवार ने सीएम से मदद की गुहार लगाई. रामगोपाल मिश्रा के पिता कैलाश नाथ ने कहा, “मेरा तो पूरा परिवार बर्बाद हो गया है. मैंने अपना बेटा खो दिया है. मेरे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोषियों को उनकी सजा मिलनी चाहिए.” योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि इस मामले में दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी.

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुरु हुआ विवाद

बहाराइच के महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान 13 अक्टूबर को विवाद शुरू हुआ था. डीजे को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर गोली चलाई गई और इस रामगोपाल मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई. रामगोपाल मिश्रा की मौत के बाद ये विवाद और भी बढ़ गया, जिसका असर 14 अक्टूबर को दिखाई दिया. इलाके में गुस्साई भीड़ ने मौके पर मौजूद गाड़ियों में आग लगा दी.

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि वो हर साल की तरह इस साल भी मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर विसर्जन के लिए ले जा रहे थे. तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने डीजे में चल रहे गानों को बंद करने के लिए कहा. इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हो गई. अचानक से दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर उनके डीजे को बंद कर दिया और गली-गलौच करने लगे और विवाद बढ़ गया बात पत्थरबाजी और गोली तक पहुंच गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.