Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग...

इतने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी शाहरुख की ‘जवान’, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

70

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली ने किया है। ‘जवान’ फिल्म से साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा था कि एडवांस बुकिंग में ही ‘जवान’ ने जमकर कमाई की। इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स की भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। अब इसी के साथ हर किसी के मन में ये सवाल जरूर होगा कि आखिर जवान ओटीटी पर कब देखने को मिलेगी।

कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि शाहरुख खान की धमाकेदार फिल्म ‘जवान’ कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। ‘जवान’ की ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट भी सामने आ गई है। बता दें कि जवान इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसके कारण इसके ओटीटी रिलीज का हर किसी को इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख और नयनतारा स्टारर ये फिल्म एक नहीं, बल्कि कई अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख डबल रोल में नजर आ रहे हैं। बेहतरीन एक्शन सीन्स ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया है।

दिवाली के आसपास होगी रिलीज

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान के प्रोडक्शन रेड चिलीज के स्ट्रीमिंग प्लेटफाॅर्म से अच्छे रिलेशन है। इस हिसाब से रिपोर्ट्स की मानें, तो ‘जवान’ फिल्म अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, जी 5, वूट और सोनी लिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा सकती है। शाहरुख खान की लास्ट रिलीज ‘पठान’ थिएटर में आने के 56 दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि किंग खान की ये मूवी दिवाली 2023 के आसपास ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा सकती है। यदि फिल्म का क्रेज ऐसे ही बरकरार रहता है, तो इसकी ओटीटी रिलीज में लंबा समय लग सकता है। हालांकि, इस पर मेकर्स की ओर से अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.