Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा, सिद्धू मूसेवाला के बाद बाबा सिद्दीकी के मर्डर में हाथ; कौन है शॉर्प शूटर सौरव महाकाल?

118

मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में गैंगस्टर सौरभ महाकाल का नाम सामने आया है. महाराष्ट्र में कभी गैंगस्टर अरुण गवली का शॉर्प शूटर रह चुका यह बदमाश सौरव महाकाल इन दिनों लॉरेंस बिश्नोई के साथ है. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी इस बदमाश का नाम सामने आया था और इसकी गिरफ्तारी भी हुई थी. अब मुंबई पुलिस की ओर से जारी बाबा सिद्दीकी के चौथे हत्यारोपी जिशान अख्तर के डोजियर में इस बदमाश का नाम आने के बाद हड़कंप मच गया है.

मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि जिशान अख्तर तो लॉरेंस बिश्नोई से सीधा कनेक्ट तो है ही, सौरव महाकाल भी लॉरेंस गैंग के संपर्क में था और इस गैंग के लिए पिछले साल उसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम दिया था. जिशान के डोजियर में उसके करीब एक दर्जन साथियों के नाम हैं और इनमें सौरव महाकाल का नाम आठवें स्थान पर है. उसके नाम के सामने मुंबई पुलिस ने लिखा है कि सौरव महाकाल लॉरेंस बिश्नोई के बेहद खास गुर्गे अनमोल बिश्नोई से कनेक्टेड है और उसके इशारे पर काम करता है.

Saurabh Mahakal: 2022 में पुणे से हुई थी अरेस्टिंग

साल 2022 में इस बदमाश को दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से पुणे में अरेस्ट किया था. इस बदमाश का असली नाम सिद्धेश हीरामन कांबले है. पूर्व में यह बदमाश अरुण गवली की गैंग के लिए काम करता था. उस समय यह संतोष जाधव के साथ मिलकर हत्या की वारदातों को अंजाम देता था. मुंबई पुलिस के मुताबिक सौरव महाकाल सुपारी किलिंग का उस्ताद है और किसी भी वारदात को यह खुद अपने हाथों से अंजाम देने के लिए जाना जाता है.

Zeeshan Akhtar: हाल ही में जमानत पर छूटा सौरव महाकाल

बता दें कि शनिवार को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस वारदात में शामिल दो शूटरों को पुलिस ने दबोच लिया है, जबकि तीसरा शूटर अभी फरार है. मुंबई पुलिस के मुताबिक पकड़े गए शूटरों से पूछताछ में पंजाब के जालंधर निवासी बदमाश जिशान अख्तर का नाम सामने आया. पुलिस ने जब इस बदमाश की कुंडली खंगाली तो उसके एक दर्जन साथियों के नाम का खुलासा हुआ, जिनमें महाराष्ट्र के कुख्यात शॉर्प शूटर सौरव महाकाल का भी नाम सामने आया है. यह बदमाश सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद हाल ही जमानत पर छूटकर बाहर आया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.