Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

Baba Siddique Murder: सन्नाटे के बीच उठा बाबा सिद्दीकी का जनाजा, छाया मातम

15

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार की रात को तीन आरोपियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. गोली लगने के बाद सिद्दीकी को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद उनकी मौत हो गई. बाबा सिद्दीकी की हत्या से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है. बाबा सिद्दीकी के निधन के बाद रविवार सुबह उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई नगर निगम के कुपर अस्पताल लाया गया.

पोस्टमॉर्टम के बाद उनके शव को मुंबई स्थित उनके आवास पर ले जाया गया. इसके बाद राज्य के कई मशहूर नेता, बॉलीवुड अभिनेता बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचे और उनके अंतिम दर्शन किये.

पढ़ी गई नमाज ए जनाजा

इसके बाद रात करीब 8 बजे बाबा सिद्दीकी का शव घर से बाहर लाया गया. इस मौके पर नमाज ए जनाजा पढ़ी गई. नमाज और जनाजा के बाद बाबा सिद्दीकी की अंतिम यात्रा शुरू हुई. इस मौके पर मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी को सलामी दी.

बाबा सिद्दीकी के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में समर्थक उमड़ पड़े. बाबा सिद्दीकी का जनाजा उनके बांद्रा स्थित आवास से मरीन लाइन्स स्थित बड़ा कब्रिस्तान तक निकाला गया. इस समय भारी बारिश हो रही थी.

हाल में एनसीपी में शामिल हुए थे बाबा सिद्दीकी

बाबा सिद्दीकी एनसीपी के बड़े नेता हैं. सिद्दीकी ने अपनी उम्र के लगभग चार दशक तक कांग्रेस के साथ काम किया. वह कुछ महीने पहले ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे. बाबा सिद्दीकी को अजातशत्रु माना जाता था. क्योंकि उनके सभी पार्टी नेताओं से बहुत अच्छे संबंध थे.

बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा इन आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. चर्चा है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. पुलिस इस मामले में दो और आरोपियों की तलाश कर रही है.

रविवार को मुंबई पुलिस की ओर से प्रेंस कॉन्फ्रेंस किया गया. इसमें खास बात ये है कि रिमांड कॉपी में कहीं भी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस गैंग का जिक्र नहीं किया है. मुंबई पुलिस जांच के दौरान पहलें आरोपियों का लॉरेंस गैंग से कनेक्शन की तहकीकात कर लेना चाहती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.