Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दशहरे पर आटोमोबाइल से इलेक्ट्रानिक्स तक चमका बाजार

31

ग्वालियर। दशहरे पर शनिवार को आटोमोबाइल सेक्टर से लेकर इलेक्ट्रानिक्स, सराफा बाजार में ग्राहकी की चमक रही। लोगों ने मुहूर्त के मुताबिक बड़ी संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहन खरीदे। इसके लिए शहर के वाहन शोरूमों पर सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही। शहर के शोरूमों से 250 चार पहिया और 400 दो पहिया वाहन बिके। ईवी की भी काफी मांग रही, करीब 200 दोपहिया ईवी वाहन बिके। इलेक्ट्रानिक बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ रही।

कंपनियां भी आफर दे रही है। ग्राहकों के रुख को देखकर व्यापारियों का कहना है कि दीपावली पर कारोबार अच्छा रहेगा। इलेक्ट्रानिक्स शोरूमों पर आकर्षक आफर के साथ ही फाइनेंस सुविधा के कारण तेजी आई। साथ ही डाउन पैमेंट पर एलइडी, रेफ्रिजरेटर और वाशिंग मशीनों की काफी खरीदारी हुई। ज्वेलर्स के यहां अभी भी ज्वेलरी की बुकिंग करने लोग पहुंचे, कुछ ने ज्वेलरी खरीदी भी। सराफा बाजार में 20 करोड़ का कारोबार हुआ।

व्यापारी अब पुष्य नक्षत्र और धनतेरस से बाजार से ग्राहकी की उम्मीद लगा रहे हैं। सर्दी की आमद भी हो रही है। इसलिए महिलाओं की पसंद पर लोगों ने वाशिंग मशीन खरीदी। वाशिंग मशीन खरीदी का क्रेज जोरों पर रहा। आफर का उठा रहे लाभ: ग्वालियर व्हीकल डीलर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरिकांत समाधिया ने बताया कि ज्यादातर ग्राहक कार व बाइक खरीदने में फाइनेंस की सुविधा ले रहे हैं। साथ ही कंपनी की तरफ से मिलने वाले आफर का भी लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी से दीपावली को लेकर बुकिंग भी शुरू हो गई है। इसके अलावा सभी कंपनियों के फोर व्हीलर की भी अच्छी बिक्री हो रही है। करीब साढ़े आठ करोड़ के दो पहिया वाहन बिके।

15 से 20 क्विंटल हुई फूलों की खपत

दशहरे पर शहर में फूलों की खरीदी व बिक्री बढ़ गई। साथ ही पूजन सामग्री में शामिल फूल, माला, बताशे व नालियल भी महंगे हो गए है। बावजूद इसके 15-20 क्विंटल फूल बाजार में खप गया। सबसे ज्यादा मांग गेंदा की रही। नवरात्रि से ही फूलों की आवक बढ़ गई थी, लेकिन दशहरे पर मांग ज्यादा होने के कारण माला बिक्री में तेजी देखी गई। लोगों ने वाहन की पूजा करने से लेकर अन्य धार्मिक आयोजन के लिए काफी मात्रा में फूलमालाओं की खरीदारी की।

वाहन धुलाई सेंटरों पर लगी रही भीड़

दशहरे पर वाहनों की धुलाई महंगी हो गई है। शहरवासियों को दोपहिया व चार पहिया वाहनों को धुलवाने के लिए आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा दाम चुकाने पड़ रहे हैं। धुलाई महंगी होने के बावजूद शहर में सभी वाहन धुलाई केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। चार पहिया वाहन की धुलाई के लिए लोगों ने 500 रुपये तक खर्च किए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.