Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

घाटों पर क्रेन व जेसीबी से मूर्तियों का विसर्जन शुरू, बड़ी मूर्तियां धीरे धीरे बढ़ रही हे घाट की तरफ

86

भोपाल। शहर में दशहरा पर्व मनाने के साथ-साथ शहरवासियों ने मातारानी की छोटी मूर्तियों को विसर्जित किया। नगर निगम के कर्मचारियों ने क्रेन व जेसीबी के मदद से दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन किया गया। भोपाल में दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन तीन दिन तक चलेगा। खटलापुरा, प्रेमपुरा समेत सभी छह घाटों पर क्रेन की व्यवस्था की गई है। रविवार को चल समारोह निकालने के साथ ही बड़ी मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा।

इससे पहले भी नवमीं को भोपाल की कुछ दुर्गा समीतियों ने पंडालो से सीधे विसर्जन घाट पहुचकर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया। घाटों पर सुरक्षित मां दुर्गा मूर्तियों विसर्जन हुआ। शहर के सभी विसर्जन घाटों पर क्रेन-जेसीबी से मूर्तियां विसर्जित की गईं। किसी को भी पानी में उतरने नहीं दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से भी कड़े इंतजाम किए गए। विसर्जन के लिए घाटों पर लोग पहुंचे।

निकलेगा झांकियों का चल समारोह

दशहरा के दूसरे दिन श्री हिंदू उत्सव समिति के ओर से बड़ी झांकियों का चल समारोह निकाला जाता है। झांकियों को टोकन के हिसाब से खड़ा करना होता है पूरी रात झांकियों का चल समारेाह निकलता है । चल समारोह के आधार पर झांकियों को समिति द्वारा पहला और दूसरा स्थान दिया जाता है।

एक हजार कर्मचारी तैनात

शहर के खटलापुरा, प्रेमपुरा, बैरागढ़, हथाईखेड़ा, शाहपुरा, आर्च ब्रिज और मालीखेड़ी में विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। इनके अलावा सीहोर नाका, अनंतपुरा, ईंटखेड़ी और नरोन्हा सांकल में भी विसर्जन की व्यवस्था की गई । सभी घाटों पर जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के करीब 1 हजार अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.