Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

दिल्ली में इन जगहों पर लगा है दशहरा मेला, दोस्तों और परिवार के साथ जाएं घूमने

16

दशहरा जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है. ये दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. धार्मिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान राम में रावण का वध किया था. इसलिए इस दिन रावण के पुतले जलाए जाते हैं. शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से ही खुले मैदानों में रामलीला का आयोजन किया है जाता है और 10 दिन दशहरा मनाया जाता है. इन दिनों की जगहों पर मेला लगता है.

दशहरा मेले की तैयारी कई दिन पहले से शुरू होती है. गांवों और शहरों में जगह-जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतले बनाए जाते हैं. इन पुतलों को दशहरा के दिन जलाया जाता है. रावण दशह के समय लोगों में जोश और उल्लास देखने लायक होता है. मेले में लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर नृत्य, संगीत और खेलकूद को एंजॉय कर सकते हैं. इसके अलावा विभिन्न प्रकार की दुकानों का आयोजन होता है, जहां परंपरागत हस्तशिल्प, खिलौने, मिठाइयां और कई तरह के सामानों की बिक्री होती है. लोग झूले झूलते हैं और परिवार के सदस्य विभिन्न खेलों में भाग लेते हैं. अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो इन जगहों पर मेला देखने के लिए जा सकते हैं.

रामलीला मैदान

दिल्ली के रामलीला मैदान देशभर में प्रसिद्ध है. यहां पर रामलीला देखने के लिए लोग और दशहरा देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं. इसके अलावा यहां पर झूले, अलग-अलग व्यंजनों के लिए लंबी लाइन लगी होती हैं. आप रामलीला और दशहरा देखने के लिए यहां भी जा सकते हैं. यहां पर रावत, मेघान और कुंभकर्ण के भव्य पुतले बनाए जाते हैं. साथ ही इस रामलीला का प्रसारण टीवी पर भी किया जाता है. दिल्ली गेट और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन हैं.

लाल किला

लाल किला में हर राल दशहरा के मेले का आयोजन किया जाता है. यहां भी आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं. यहां पर आप शॉपिंग कर सकते हैं इसके अलावा अलग-अलग तरह के व्यंजन खाने का लुत्फ उठा सकते हैं और बड़े-बड़े झूले पर झूल सकते हैं. यहां पहुंचने के लिए लाल किला मेट्रो स्टेशन निकट पड़ता है.

गीता कॉलोनी

दिल्ली के गीता कॉलोनी में इस समय मेला लगा हुआ है. आप यहां भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते हैं. यहां आपको बड़े-बड़े झूले पर झूलने के अलावा लजीज व्यंजनों के लुफ्त उठाने का मौका मिल सकता है. ये मेला चाचा नेहरू अस्पताल के करीब ही लगता है.

रोहिणी और जनकपुरी

दिल्ली के रोहिणी में भी दशहरा मेला आयोजित किया जाता है. यहां सेक्टर 11 का मेला काफी प्रसिद्ध है. आप यहां भी जा सकते हैं. इसके अलावा जनकपुरी भी दशहरा मेला के लिए काफी प्रसिद्ध है. अगर आप वेस्ट दिल्ली में रहते हैं तो इन जगहों पर विजयदशी का मेला देखने के लिए जा सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.