Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UPSC CSE 2025 Final Result Out: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी; अनुज अग्निहोत्री ने कि... Security Alert in Ranchi: बड़ी साजिश! रांची पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया एजेंसि... यात्री कृपया ध्यान दें! टाटी स्टेशन पर प्री-एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनों के समय में बदलाव, कुछ ट्रे... झारखंड: पलामू में मॉब लिंचिंग की कोशिश नाकाम, बच्चा चोर समझकर बुजुर्ग को पीटने की कोशिश; पुलिस ने कि... हजारीबाग में चीख-पुकार! काल बनकर आई तेज रफ्तार गाड़ी और बिछा दी लाशें, 6 लोगों की हालत नाजुक; मंजर द... Jharkhand Weather Update Today: झारखंड में बढ़ेगा पारा, 7 मार्च से रांची समेत इन जिलों में गरज के सा... खौफनाक मंजर! नशे में चूर ड्राइवर ने घर को बनाया कब्रिस्तान, स्कोर्पियो की टक्कर से बुजुर्ग महिला ने ... झारखंड की जनजातीय विरासत का होगा डिजिटलीकरण; BIT मेसरा में AI पर तीन दिवसीय नेशनल कार्यशाला शुरू झारखंड पुलिस को मिले 1477 नए वाहन, जर्जर गाड़ियों से मिला छुटकारा; कानून व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्ता... दहशत में लातेहार! अचानक सामने आया जंगली हाथी और ले ली ग्रामीण की जान, जान बचाने के लिए पेड़ों पर चढ़े...

दमोह में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर, 2 की दर्दनाक मौत

66

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां ऑटो और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र की है। जहां चैनपुरा में दमोह से जा रहे ट्रक और बटियागढ़ से आ रहे ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई।

इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई थी। वहीं इस हादसे में पुष्पेंद्र तिवारी और देवकी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबिक आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह लोधी, दिलीप सिंह, जब्बार खान, अच्छे लाल, जयसिंह उर्फ दुर्गेश सिंह, अविनाशी पाठक घायल हैं। दो घायलों को जबलपुर रेफर किया गया है। मामले की सूचना मिलते ही कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया फिलहाल, पुलिस मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !