Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

हरियाणा के रुझानों पर बोले सीएम मोहन यादव- यह कांग्रेस नहीं, राहुल गांधी के फेल होने का प्रमाण

18

भोपाल। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। अब तक प्राप्त रुझानों के मुताबिक भाजपा लगातार तीसरी बार वहां सरकार बनाने जा रही है। इसको लेकर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि असल में ये चुनाव कांग्रेस का नहीं, बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री डॉ, मोहन यादव ने कहा, “हमें पूरा विश्वास था कि हरियाणा में भाजपा की सरकार ने जो पिछले 10 सालों में काम किया है, उसका असर इस चुनाव पर पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यपद्धति और विकास कार्यों का प्रभाव जनता पर साफ दिख रहा है। यही वजह है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि मैंने खुद भी वहां का दौरा किया था और मैंने पहले भी कहा था कि असल में ये चुनाव कांग्रेस का नहीं था बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का था।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है। हम सब मिलकर विकास की बात करते हैं। जनता भी विकास की बात को ही पसंद करती है और इसलिए आज भाजपा का कमल फिर खिलने जा रहा है।

मोदीजी पर कायम है भारत का विश्वास – वीडी शर्मा

हरियाणा के साथ-साथ भाजपा जम्मू-कश्मीर में भी अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है। भाजपा जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस शानदार प्रदर्शन को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। दो राज्यों के चुनाव में भाजपा को सफलता मिली है।

हरियाणा में ऐतिहासिक बहुमत मिला है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा ने नया इतिहास रचा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को जनता ने आशीर्वाद दिया है। अमित शाह की कुशल रणनीति और जेपी नड्डा के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से हरियाणा में जनता ने आशीर्वाद देकर तय कर दिया कि आज भारत का विश्वास मोदीजी पर है। जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.