Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

इंदौर के बंगाली चौराहे पर हर शाम लग जाता है ट्रैफिक जाम

43

इंदौर। रिंग रोड के बंगाली चौराहे पर फ्लाईओवर इसलिए बनाया गया था, ताकि चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात मिल सके, लेकिन इस फ्लाईओवर के बनने के बाद भी यहां पिकअवर में जाम की स्थिति बन रही है। स्थिति यह रहती है कि शाम होते ही बंगाली चौराहे से महाराजा यशवंत राव प्रतिमा तक वाहन रेंगते रहते हैं।

इधर सोमवार रात को एमआर-10 से लवकुश चौराहे पर भी जाम लगा रहा। बंगाली चौराहे पर शाम होते ही वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण यातायात दम तोड़ने लगता है। पलासिया से आना वाला यातायात बंगाली चौराहे पर आते ही थम-सा जाता है।

दरअसल यहां वर्ल्ड कप चौराहे से आने वाले ऑटो, सिटी बस सहित अन्य वाहन फ्लाईओवर पर जाकर सर्विस रोड से होकर गुजरते हैं। यह वाहन चौराहे पर रुक जाते हैं, जिससे वाहन आपस में गुत्थमगुत्था हो जाते हैं।

इसी तरह बंगाली से कनाड़िया की ओर निकलने पर चौराहे के पास ही शराब दुकान है, लेकिन दिनभर सड़क तक वाहन खड़े रहते हैं, जिसके चलते कनाड़िया की ओर जाने वाले वाहनों की गति धीमी हो जाती है। इसी चौराहे के आगे रांग साइड आने से वाहन गुत्थमगुत्था हो जाते हैं।

सोमवार शाम को फिर लगी वाहनों की कतार

सोमवार शाम होते ही चौराहे पर जाम लग गया। वर्ल्ड कप चौराहे से बंगाली चौराहे पर आने वाली सर्विस रोड, बंगाली चौराहे से कनाड़िया की ओर जाने वाली सड़क और पत्रकार कॉलोनी से बंगाली चौराहे तक आने वाली सड़क पर वाहनों की कतार लग गई।

यातायात जोन-2ए के सीएसपी मनोज कुमार खत्री ने बताया कि नवरात्र के चलते अधिकांश स्टाफ गरबे में लगा हुआ है। स्टाफ की कमी के चलते यातायात व्यवस्था गड़बड़ा रही है। चौराहे पर इंजीनियरिंग दिक्कत भी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.