Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

युकां प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र यादव के खिलाफ मामला दर्ज, जानिए पूरा मामला

16

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में बेटियों, महिलाओं के साथ हो रही रेप की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस के अभियान के पहले दिन चलाए गए स्पीक अप कैम्पेन में वीडियो शेयर कर बेटियों, महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं पर सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए गए। कांग्रेस का यह अभियान पहले ही दिन विवाद में घिर गया है। दरअसल, एमपी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें एक वीडियो में गाना बज रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र यादव ने गाने को शेयर करते हुए लिखा- मप्र में लाड़ली बहना का एक और गाना, सुनिए और समझिए। इस गाने को लेकर आपत्ति जताते हुए ग्वालियर के क्राइम ब्रांच थाने में शिकायती आवेदन आवेदन पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने विवाद मचने के बाद वीडियो डिलीट कर दिया है। क्राइम ब्रांच ने मितेंद्र दर्शन सिंह के विरुद्ध बीएनएस की धारा 353 (2), 356 (2) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

ग्वालियर क्राइम ब्रांच में फरियादी धर्मेंद्र नायक ने आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। उनपर लाड़ली बहना योजना का मजाक उड़ाने का आरोप लगा है। ग्वालियर के प्रभारी पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर ने कहा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में शिकायत की गई थी FIR दर्ज हुई है और मामले की विवेचना की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.