Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

हरदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 किलो गांजे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

32

हरदा। मध्य प्रदेश की हरदा सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने नागपुर से गांजे की खेप लेकर आ रहे तीन आरोपियों को पकड़ लिया है, आरोपियों के पास से 70 किलो अवैध गांजा मिला है। जिसकी कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई जा रही है, गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हरदा एसपी अभिनव चौकसे ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुखबीर से सूचना मिली थी इसके बाद पुलिस टीम ने टीआई प्रहलाद के नेतृत्व में फोरलेन से उड़ा से रन्हाई की तरफ जा रही एक कार को रोका और उसकी चेकिंग की कार की डिक्की में दो बोरियों में 70 किलो गांजा मिला है।

आरोपी शेख खलील और नीलेश और धर्मु को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, आरोपियों ने बताया है कि नागपुर से परतवाड़ा होते हुए बैतूल से होकर हरदा की तरफ आ रहे थे आरोपी खलील पहले भी गांजे और ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है और लंबे समय से गांजा का कारोबार किया करता था, बताया जा रहा है कि आरोपी खलील कबाड़े का काम करता है जिसकी आड़ में उसने गांजा बेचना शुरू किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.