Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

तेलंगाना मिनिस्टर का दावा झूठा…नागा चैतन्य ने बताई समांथा से तलाक की असली वजह

97

नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु के तलाक को लेकर छिड़ी बहस शांत होने के बजाय बढ़ती जा रही है. उनके तलाक के लिए जहां तेलंगाना की वन मंत्री कोंडा सुरेखा ने एनटी रामा राव को जिम्मेदार बताया था, तो वहीं अब इसको लेकर खुद नागा चैतन्य का बयान सामने आ गया है. उन्होंने खुद अपने और समांथा के तलाक की वजह सामने रखी. उन्होंने कोंडा सुरेखा के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि उनका दावा झूठा है.

नागा चैतन्य ने इंस्टाग्राम स्टोरी एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “तलाक का फैसला किसी भी शख्स की जिंदगी के सबसे दर्दनाक और बदकिस्मत फैसलों में से एक होता है. काफी सोचने के बाद मैंने और मेरी एक्स वाइफ ने अलग होने का आपसी फैसला लिया. यह हमारे अलग-अलग लाइफ गोल्स की वजह और दो समझदार अडल्ट के तौर पर एक-दूसरे की इज्जत के साथ आगे बढ़ने के लिए आराम से लिया गया फैसला था. हालांकि, इस मामले पर अब तक कई तरह की बेबुनियाद और पूरी तरह से मजाकियागपशपें सामने आई हैं. मैं इस पूरे समय गहराई से चुप रहा हूं.”

फायदा उठाना शर्मनाक

उन्होंने आगे बताया कि वह अपनी पहली पत्नी और अपने परिवार की इज्जत की वजह से अभी तक इस मामले पर चुप थे. इसके बाद नागा ने तेलंगाना के मंत्री कोंडा सुरेखा के दावे को झूठा बताते हुए लिखा, “आज मंत्री कोंडा सुरेखा गारू ने जो दावा किया है वह न सिर्फ झूठा है, बल्कि बिल्कुल मजाकिया और गवारा नहीं है. महिलाएं हमेशा सपोर्ट और इज्जत की हकदार हैं. मीडिया हेडलाइंस में आने के लिए फेमसपर्सनालिटीज की पर्सनल लाइफ के फैसलों का फायदा उठाना शर्मनाक है.”

कई हस्तियों के आए रिएक्शन

कोंडा सुरेखा के बयान के बाद से इस मामले को लेकर कई बड़ी हस्तियों के रिएक्शन सामने आ चुके हैं, जिन्होंने उनके बयान की कड़ी निंदा की. वहीं नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन ने कोंडा सुरेखा के बयान की न सिर्फ निंदा की थी, बल्कि उन्होंने मंत्री से अपना बयान वापस लेने का भी आग्रह किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.