Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रांची के साहिबगंज में बदमाशों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, बड़ी साजिश रचने की कोशिश

31

झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी और हैरान करने वाली कहानी सामने आई है. यहां साहिबगंज में बदमाशों ने विस्फोटक लगाकर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है. यह घटना लालमटिया से फरक्का जाने वाली एमजीआर रेलवे लाइन पर हुई है. हादसे के बाद से इस रेल मार्ग पर रेल सेवा बाधित हो गई है. हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, हालांकि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

घटना, झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के रांगा घुट्टू गांव के पास ललमटिया से फरक्का जाने वाली एमजीआर रेल लाइन के पास का है जहां पर बदमाशों ने विस्फोटक लगाकर विस्फोट कर दिया. इसमें ट्रैक का 470 सेंटीमीटर टुकड़ा क्षतिग्रस्त हो गया है. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि रेलवे ट्रैक का हिस्सा 39 मीटर दूरी पर जाकर गिरा.

ट्रैक में 770 सेंटीमीटर का गैप

जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट के बाद ट्रैक में 770 सेंटीमीटर का गैप आ गया है. वहीं तीन फीट गहरा गड्ढा हो गया है. ब्लास्ट पिलर संख्या 40/1 के पास हुआ है. ट्रैक का टुकड़ा पिलर संख्या 39/15 पर मिला है. अब तक की गई जांच में ये बात सामने नहीं आ पाई है कि आखिर ये विस्फोट क्यों किया गया. हादसे के बाद झारखंड पुलिस, आरपीएफ और रेलवे के सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. अब तक ये बात भी सामने नहीं आ पाई है कि इस हादसे के पीछे नक्सली हैं या किसी ने जानबूझकर रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाया है.

रात 10 बजे तक ठीक थी लाइन

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना लगभग रात के 12 बजे की बताई जा रही है. घटना के बाद कोयला लोड गाड़ी पोल संख्या 42 / 2 के पास खड़ी है. एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं घटना के संबंध में रेलवे नाइट गार्ड जीतेंद्र कुमार शाह ने बताया कि उनकी ड्यूटी इसी लाइन में शाम चार बजे से रात 12 बजे तक रहती है. घटना के वक्त वह ड्यूटी पर ही था. कई बार की जांच के दौरान उन्होंने रात 10 बजे तक लाइन में किसी तरह की कोई हलचल नहीं देखी थी. रात 12 बजे के करीब धमाके जैसी आवाज आई जिससे हड़कंप मच गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.