Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...

करवा चौथ से दो हफ्ते पहले ये टिप्स कर लें फॉलो, निखर जाएगी त्वचा!

29

सुहागिन महिलाओं का त्योहार करवा चौथ आने को कुछ ही दिन बचे हैं. भारत में वैसे भी इस त्योहार का खास महत्व है. करवा चौथ पर महिलाएं 16 श्रृंगार करके अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. लेकिन करवा चौथ के व्रत वाले दिन श्रृंगार तभी चढ़ेगा, जब त्वचा अंदर से ग्लोइंग और खूबसूरत रहे.

डस्की इंडिया की फाउंडर आशा तंवर कहती हैं कि करवा चौथ पर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महिलाएं कई तरह के स्किन केयर टिप्स फॉलो करती हैं. लेकिन कई बार लोगों को अपने मन-मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पाता है. एक्सपर्ट कहती हैं कि करवा चौथ से दो हफ्ते पहले भी आप हेल्दी स्किन केयर रुटीन को फॉलो करके ग्लास जैसी स्किन पा सकती हैं. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इन टिप्स के बारे में…

CTM रुटीन करें फॉलो

एक्सपर्ट कहती हैं कि तमाम सेलेब्रिटीज भी सीटीएम रुटीन को फॉलो करती हैं. इस रुटीन में क्लींज, टोन और मॉइश्चराइज जैसी चीजें शामिल हैं. अपने दिन की शुरुआत माइल्ड फेस वॉश से चेहरे को क्लींज करें. इससे त्वचा में जमी धूल-मिट्टी निकल जाती है. अपने स्किन टाइप के हिसाब से फेश वॉश चुनें. अपने चेहरे को मॉइश्चराइज करना न भूलें.

सनस्क्रीन लगाएं

चेहरा तभी ग्लो करेगा, जब इसमें नमी रहेगी. जब भी बाहर निकलें तो स्किन पर सनस्क्रीन लगाएं. जब हमारी त्वचा सूरज की किरणों के संपर्क में आती है तो ये डैमेज हो सकती है. ये हमारी त्वचा को सुरक्षा लेयर देती है. करवा चौथ से पहले सनस्क्रीन लगाना शुरू कर दे. आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने में लगेगा.

एक्सफोलिएट करे

एक्सपर्ट कहती हैं किहफ्ते में 2 से 3 बार चेहरे को एक्सफोलिएट करे. इससे चेहरे से डेड स्किन सेल्स निकल जाती है. इससे त्वचा ग्लोइंग बनने के साथ-साथ फ्रेश भी लगेगी. आप शुगर, कॉफी या वॉलनेट स्क्रब से स्किन एक्सफोलिएट कर सकते हैं. इसके अलावा, आप टैन रिमूवल पोलिशर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

फेस ऑयल

इन सब चीजों के अलावा, नाइट स्किन केयर रुटीन को भी फॉलो करें. इसके लिए आप लाइट वेट फेस ऑयल का इस्तेमाल करें. फेस ऑयल फैटी एसिड्स और विटामिन से भरपूर होते हैं. ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इसे भी स्किन केयर में शामिल करें.

करवा चौथ से पहले ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए आप रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पिएं. इसके अलावा, कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें. स्किन को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.