Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गोविंदा से मिलने सारे शिकवे भुलाकर अस्पताल पहुंची कृष्णा की पत्नी कश्मीरा, बेटी भी हुईं स्पॉट

53

अपने तो अपने होते हैं…जब भी कोई मुसीबत या परेशानी आती है तो सबसे पहले यही अपने साथ खड़े नजर आते हैं. एक्टर टर्न पॉलीटीशियन गोविंदा को गोली लगने की खबर जैसे ही सामने आई तो उनके यही अपने साथ दिखे. एक्ट्रेस कश्मीरा शाह मामा चीची को देखने मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने एक्टर का हालचाल जाना. इस दौरान जब मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

वहीं, गोविंदा की बेटी टीना आहूजा भी अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचीं. टीना ने ही पिता को अस्पताल में एडमिट कराया था. गोविंदा का हालचाल पूछने के लिए उनके दोस्तों और रिश्तेदारों का अस्पताल में आना जाना लगा हुआ है. वहीं उनके फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री के उनके दोस्त एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं.

कृष्णा अभिषेक की पत्नी हैं कश्मीरा शाह

बात कश्मीरा की करें तो एक्ट्रेस गोविंदा के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी हैं. गोविंदा के परिवार के साथ इनकी तल्खी किसी से छिपी नहीं है. सभी लोग जानते हैं कि कश्मीरा और कृष्णा के सालों से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं, उनका पारिवारिक झगड़ा अक्सर सुर्खियां बनता है. लेकिन भांजी आरती की शादी में जब मामा गोविंदा शामिल हुए तो कश्मीरा और गोविंदा का एक अलग ही जेस्चर देखने को मिला था. कश्मीरा ने गोविंदा के पैर छुए तो उन्होंने भी बहु को आशीर्वाद दिया था.

खतरे से बाहर हैं गोविंदा

गोविंदा के साथ हुए हादसे की बात करें तो ये घटना मंगलवार 1 अक्टूबर को हुई. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5 बजे गोविंदा किसी काम से बाहर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक से उनकी रिवॉल्वर से फायर हो गया और गोली उनके पैर में लग गई. जख्मी हालत में एक्टर को क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. गोविंदा के भाई ने एक्टर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल एक्टर खतरे से बाहर हैं और 2-3 दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.