Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

1.50 लाख की फर्जी लूट का खुलासा, पुलिस से बोला फरियादी- पत्नी रुपए की न पूछे इसलिए रची कहानी

43

 ग्वालियर। शहर के सिटी सेंटर क्षेत्र में 1.50 लाख रुपए की लूट की फर्जी कहानी ने पुलिस को उलझा दिया। करीब दो घंटे तक पुलिस परेशान रही, फिर जब हकीकत सामने आई, तो पुलिस ने फरियादी पर ही कार्रवाई कर डाली।

जिस युवक ने अपने साथ लूट होने की जानकारी पुलिस को दी थी, उसने पत्नी को बगैर बताए खाते में जमा रुपए खर्च कर लिए थे। पत्नी रुपए के बारे में कुछ पूछ न सके, इसलिए उसने लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। अब झूठी रिपोर्ट करने पर पुलिस ने उस पर ही कार्रवाई की है।

खुद दी पुलिस को किया था फोन

महलगांव स्थित नई बस्ती क्षेत्र में रहने वाला मुबारक पुत्र जफार खान सोमवार दोपहर में अपनी पत्नी से बोलकर निकला था कि वह रुपए निकालने के लिए बैंक जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सिटी सेंटर स्थित ब्रांच में उसका खाता है।

यहां से उसने पहले पत्नी को फोन किया कि वह खाते से रुपए निकालकर बाहर निकला ही था कि बैंक के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे लूट लिया। फिर उसने पुलिस को भी सूचना दे दी। यहां से एसपी आफिस भी कुछ ही दूरी पर स्थित है, इसलिए पुलिस भी तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कहीं भी ऐसी घटना नजर नहीं आई। इस पर पुलिस को लूट की यह कहानी संदेहास्पद लगने लगी। पुलिस ने जब उसके खाते की पड़ताल बैंक में कराई तो सामने आया कि उसके खाते में सिर्फ 6 हजार 669 रुपए ही बचे हैं, जबकि पहले 1.69 लाख रुपए थे।

पत्नी से बचने के लिए रची कहानी

यही नहीं सोमवार को तो उसने सिर्फ तीन हजार रुपए ही निकाले हैं। इस पर पुलिस ने जब थाने ले जाकर पूछताछ की तो उसने सबकुछ बता दिया। उसने बताया कि रुपए वह बैंक से पहले ही निकाल चुका था। पत्नी को रुपए खर्च करने के बारे में बता नहीं सकता था, इसलिए लूट की कहानी रची। उसकी पत्नी को बुलवाया गया, यहां उसने माफीनामा लिखकर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.