Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

हरियाणा में CM योगी के मंच पर दिखा नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी, BJP को दिया समर्थन

35

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है. नूंह हिंसा के आरोपी और एनआईटी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खड़े बिट्टू बजरंगी ने अपना समर्थन बीजेपी उम्मीदवार को दे दिया है. इसके साथ-साथ रविवार को फरीदाबाद में हुई यूपी के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ की रैली बिट्टू बजरंगी ने मंच भी साझा किया.

बिट्टू बजरंगी ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी एनआईटी सीट से अपना नामांकन भरा था, लेकिन योगी की सभा के दौरान उन्होंने एनआईटी सीट से बीजेपी प्रत्याशी सतीश फागना को अपना समर्थन दे दिया. अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. इस बारे में जब उनसे पूछा गया कि क्या बीजेपी पार्टी ने उनसे समर्थन लेने के लिए संपर्क किया था या नहीं?

बिट्टू बजरंगी बोला- सनातनी साथियों के कहने पर समर्थन

सवाल के जवाब में बिट्टू बजरंगी ने कहा कि किसी भी बीजेपी के नेता या प्रत्याशी ने उनसे समर्थन लेने के लिए संपर्क नहीं किया बल्कि उन्होंने ऐसा अपने सनातनी साथियों के कहने पर किया. बिट्टू ने कहा कि वह योगी आदित्यनाथ का बेहद सम्मान करते हैं और उन्हीं के सम्मान के चलते उन्होंने यह कदम उठाया.

आपको बता दें कि साल 2023 में नूंह हिंसा के दौरान बिट्टू बजरंगी का नाम सुर्खियों में आया था. पुलिस ने बिट्टू बजरंगी पर नूंह में हिंसा फैलाने का मुकदमा दर्ज किया था. बिट्टू के खिलाफ डकैती और धोखाधड़ी समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं. हालांकि इनमें से ज्यादातर मुकदमे दूसरे धर्म का अनादर करने के हैं. फिलहाल सभी मुकदमे अदालत में विचाराधीन हैं.

90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग है. वोटिंग से पहले बीजेपी, कांग्रेस सभी राजनीतिक दल पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरी हैं. इस बार के चुनाव में बीजेपी ने किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया है. दूसरी ओर आईएनएलडी और बसपा के बीच गठबंधन है.

जेजेपी और आजाद समाज पार्टी भी एक साथ चुनाव मैदान में उतरी है. शुरू में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बातचीत शुरू हुई थी, लेकिन बात नहीं बन पाई, जिसके बाद दोनों अपने दम पर मैदान में हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.