Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गायिका केएस चित्रा और उत्तम सिंह राष्ट्रीय लता अलंकरण से सम्मानित, सीएम मोहन ने दिया सम्मान चिन्ह

20

इंदौर: इंदौर में शनिवार शाम आयोजित लता अलंकरण समारोह में देश की ख्यात पार्श्व गायिका केएस चित्रा और ख्यात संगीतकार उत्तम सिंह को राष्ट्रीय लता अलंकरण से सम्मानित किया गया। इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दोनों कलाकारों को सम्मानित किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लता जी की प्रशंसा करते हुए कहा लता जी अद्वितीय गायिका थी। उनकी आवाज की यात्रा के भी अलग-अलग गीत मिलेंगे। लता जी फिल्म को सफल करने की गारंटी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सरस्वती का नहीं देखा, लेकिन लताजी को सुनकर अहसास होता है कि वीणावादिनी की आवाज कैसी होगी। लता जी ने अपना जीवन परिवार के लिए समर्पित कर किया। उन्होंने स्वर साधना के मार्ग को अपनाया। एक दौर में उनकी आवाज भी चली गई, लेकिन उन पर ईश्वर की कृपा थी। इस दौरान केएस चित्रा ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी पहुंचे। आलम ये था कि कार्यक्रम के लिए तय किया गया हाल भी छोटा पड़ गया।

गौरतलब है कि इंदौर लताजी की जन्मभूमि है। यह आयोजन लता जी के प्रति आदर और सम्मान प्रकट करने का माध्यम है। यह आयोजन मध्यप्रदेश सरकार 1984 से लगातार आयोजित करती आ रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.