Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

शनिवार को कर लिए ये 5 उपाय तो प्रसन्न हो जाएंगे शनि देव, बरसेगी कृपा

37

शनिवार का दिन हिंदू धर्म के लिए बहुत खास होता है. ये दिन शनि देव का दिन होता है. इस दिन के सख्त नियम भी होते हैं. कहा जाता है कि अगर शनि देव की बुरी दृष्टि किसी पर भी पड़ जाए तो उसका जीवन तहस-नहस हो जाता है. एक के बाद एक कर के समस्याएं आती ही जाती हैं. ऐसे में शनिवार के दिन कई ऐसे काम हैं जिन्हें करने की मनाही होती है. अगर आप चाहते हैं कि शनि देव की कृपा आप पर बनी रहे तो ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है. बता रहे हैं वो 5 उपाय जिन्हें अगर आपने अपना लिया तो शनि देव की कृपा आप पर बरसेगी और आपके कष्ट दूर होंगे.

पीपल पर चढ़ाएं जल

इस दिन अगर आप पीपल पर जल चढ़ाएं तो इसका फायदा होता है. इसके अलावा इस दिन पीपल को जल अर्पित करने के बाद 7 बार पेड़ का परिक्रमा करें. इस दिन दानपूर्ण का काम करने से भी फायदा होता है. किसी गरीब को भोजन खिलाएं.

शनि देव की करें पूजा

शनिवार के दिन सच्चे मन से शनि देव की पूजा करें और नियम पालन करें. गलत काम से दूरी बना लें. शनि देव की पूजा के दौरान उन्हें अगर आप नीले रंग का पुष्प चढ़ाते हैं तो इससे भी शनि देव प्रसन्न होते हैं.

तेल का करें दान

इस दिन तिल या सरसो का तेल दान करने का भी फायदा होता है. इसे भी अगर आप विधि-विधान से करेंगे तो इसका ज्यादा लाभ देखने को मिलेगा. इस दिन आप सुबह उठकर नहा लें. और इसके बाद एक कटोरी में सरसो का तेल लें. उस तेल में खुद का चेहरा देखें और इसके बाद उसे किसी जरूरतमंद को दान कर दें. इससे शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है.

बजरंगबली की करें अराधना

शनिवार के दिन बजरंगबली की आराधना करना भी शुभ माना जाता है. इस दिन नहा-धोकर हनुमान जी की पूजा करें और उनपर सिंदूर चढ़ाएं. हनुमान जी पर चमेली का तेल अर्पित करें. इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें. हनुमान जी की पूजा करने से शनि देव के प्रकोप से राहत मिलती है.

करें इस मंत्र का जाप

इस दिन कुछ खास मंत्र का जाप करने का भी लाभ मिलता है. इस दिन शनि देव की पूजा करने के साथ ही ‘ॐ शं शनिश्चराय नम:’ का 108 बार जाप करने से शनि देव की कृपा बरसती है और इंसान को उनके कष्टों से मुक्ति मिलती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.