Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, जहर चखने से 5 लड़कियों की बिगड़ी तबीयत, 4 ने तोड़ा दम Indore Crime: इंदौर में एमबीए छात्रा की गला दबाकर हत्या, बॉयफ्रेंड पर मर्डर का आरोप; शहर में सनसनी UP Politics: अखिलेश यादव का तंज, बोले- कानपुर बना 'बदनामपुर', योगी सरकार पर जमकर साधा निशाना Jaipur Accident: जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत... Ancient India: पाषाण युग का रहस्य! कर्नाटक की खुदाई में मिले 5000 साल पुराने साक्ष्य, हैरान कर देगी ... Chhattisgarh Adventure: बालोद में शुरू हुआ एडवेंचर का धमाका! बैंबू राफ्टिंग से लेकर हॉट एयर बलून तक ... Weather Alert: दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर शुरू, यूपी में झमाझम बारिश और हिमाचल में बर्फबारी की चेताव... Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्...

महाराष्ट्रः उपमुख्यमंत्री फडणवीस के ऑफिस में हंगामा, तोड़फोड़ की कोशिश, महिला ने उखाड़ी नेमप्लेट, गमले भी तोड़े

19

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस के बाहर एक अज्ञात महिला ने जमकर हंगामा किया और वहां पर तोड़फोड़ भी की. यही नहीं महिला ने फडणवीस के नेमप्लेट को उतारकर फेंक दिया. साथ ही महिला ने वहां रखे गमलों और पौधों को भी नुकसान पहुंचाया.

कहा जा रहा है कि हंगामा करने वाली महिला बिना पास के ही मंत्रालय में दाखिल हो गई थी. हालांकि हंगामा करने वाली महिला वहां पर तोड़फोड़ करने के बाद आराम से निकल गई और कहां गई ये किसी को पता नहीं चल सका. पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी हुई है. इस घटना के समय फडणवीस मंत्रालय में थे या नहीं, ये भी साफ नहीं हो सका है.

हंगामे के बाद गायब हो गई महिला

राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ऑफिस मंत्रालय में छठी मंजिल पर है. महिला ने डिप्टी सीएम के ऑफिस में घुसकर जमकर हंगामा किया. मुंबई में कल शाम को तेज बारिश शुरू हो गई. इस बीच मंत्रालय के कर्मचारी अपने-अपने घरों के लिए निकलने वाले थे. ऐसे में एक अज्ञात महिला वहां पर पहुंच गई. नेमप्लेट उखाड़ने के बाद वह वहीं ऑफिस में घुस गई और चिल्लाने लगी. वहां जो गमले रखे हुए थे उसमें से कुछ गमलों को भी तोड़ दिया. गमलों में रखी मिट्टी को भी फैला दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.