Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या

दमोह के मडियादो में जीप के इंजन में आई खराबी… बोनट खोला तो अजगर बैठा था

17

 दमोह । बुधवार देर रात मडियादो में एक चार पहिया वाहन में अजगर मिलने के बाद दहशत फेल गई। मदन सैनी अपने घर के पास बंधे पालतू मवेशी को देखने के लिए रात 11 बजकर 30 मिनट पर बाहर आए थे। उन्होंने देखा की मवेशियों से कुछ दूर एक अजगर घूम रहा था।

जीप चेक की गई तो अजगर इंजन से लिपटा

मदन सैनी द्वारा अपने परिजनों को बुलाया गया तब तक सांप पास में खड़ी एक जीप के इंजन में घुस गया। काफी तलाश के दौरान नहीं मिलने पर सर्प पकड़ने में माहिर नवीन खान को बुलाया गया। परिसर में खड़ी राजकुमार सैनी की जीप चेक की गई, तो अजगर इंजन से लिपटा हुआ था। इसे नवीन खान द्वारा पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

अजगर की लंबाई लगभग चार से पांच फीट है

पकड़े गए अजगर की लंबाई लगभग चार से पांच फीट है। बता दें कि दो दिन पहले इसी स्थान पर ग्रामीणों द्वारा 10 फीट से अधिक लंबा अजगर देखा गया था जो अभी तक नही पकड़ा गया है, जिसके चलते क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।

इसी के चलते ग्रामीण रात से अपने मवेशियों को सुरक्षा में लगे रहते हैं। मडियादो की सीमा से सटकर जंगली बड़ा नाला बहता है, नाले के उफान पर होने के चलते अक्सर जहरीले सांप, विच्छु, गुहेरे आदि बहकर आ जाते हैं जो रहवासी क्षेत्र में आए दिन निकलते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.