Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

इंदौर में अर्धनग्न होकर घूमने वाली युवती के खिलाफ तुकोगंज थाने में केस दर्ज

17

 इंदौर। इंदौर शहर के 56 दुकान और मेघदूत चौपाटी पर अर्धनग्न होकर घूमने वाली युवती के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने शहर में अर्धनग्न घूमने के वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किए थे।

शहर की तुकोगंज थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 296 के तहत युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसकी इस हरकत का शहर के लोगों ने विरोध किया था। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी युवती द्वारा की गई इस हरकत पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि यह मां अहिल्या की नगरी है, यहां ऐसी हरतक नहीं चलेगी।

युवती के अर्धनग्न होकर इंदौर शहर के प्रमुख स्थानों पर घूमने और वीडियो बनाकर इसे वायरल करने के मामले में लगातार विरोध हो रहा है। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और युवती के खिलाफ केस दर्ज किया। इंदौर का 56 दुकान तुकोगंज थाना इलाके में आता है।

युवती ने वीडियो जारी कर मांगी थी माफी

अर्धनग्न होकर घूमने और वीडियो को लेकर हो रहे विरोध के बाद युवती ने एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी। जिसमें उसने अपनी इस हरकत के लिए खेद जताया था। युवती के माफी मांगने के बाद भी शहर के इसका विरोध कर रहे थे।

ऐसी घटना शहर में पहली बार हुई

इंदौर शहर में किसी युवती द्वारा अर्धनग्न होकर भीड़ भरे स्थानों पर घूमने की घटना पहली बार हुई है। इससे शहर की सभ्यता और संस्कार पर सवाल उठने लगे थे। इसी वजह से शहर के समाजसेवी और नेता इससे काफी नाराज हुए और उन्होंने इसका जमकर विरोध किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.