Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...

शादी के 4 दिन बाद पता चला दूल्हे का ऐसा सच, थाने पहुंच गई नई नवेली दुल्हन… पापा पर भी लगाए गंभीर आरोप

72

मैम, मेरे साथ धोखा हुआ है. पापा और ससुराल वालों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी… ऐसा कहना है उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहने वाली एक युवती की. शादी के महज 8 दिन बाद ही युवती थाने पहुंच गई. पुलिस से मदद मांगने लगी. आरोप लगाया कि उसका पति चौथी फेल है. शादी से पहले उसे किसी ने भी ये बात नहीं बताई. यहां तक कि उसके खुद के पिता ने भी इस सच को युवती से छुपाया.

मामला नोएडा के लोनी गांव का है. यहां एक नई नवेली दुल्हन सेक्टर-39 के महिला थाना पहुंची. उसकी आंखों में आंसू थे. महिला पुलिसकर्मियों ने उससे वहां आने की वजह पूछी. युवती बोली मुझे प्लीज एएसीपी से मिलवा दो. मैं उनसे बात करना चाहती हूं. महिला पुलिसकर्मी भी उसे एसीपी सौम्या सिंह के पास ले गईं. वहां एसीपी के सामने ही युवती और जोर-जोर से रोने लगी. एसीपी ने उसे कुर्सी में बैठने को कहा. बोलीं- मुझे बात बताओ, क्या हुआ है तुम्हारे साथ?

युवती बोली- मैम मेरी शादी 18 सितंबर को हुई थी. लेकिन ये शादी एक झूठ की बुनियाद पर हुई है. मुझसे दूल्हे का सच छुपाया गया. दुख की बात तो ये है कि इस झूठ में खुद मेरे पिता भी शामिल हैं. मुझे शादी से पहले कहा गया था कि दूल्हा पढ़ा-लिखा है. लेकिन सच तो कुछ और ही था. मुझे दूल्हे की असलियत तब पता चली जब मैं शादी के बाद ससुराल पहुंची. वहां मुझे शादी के चार दिन बाज पता चला कि मेरा पति तो चौथी फेल है.

चौथी फेल दूल्हे का सच

दुल्हन ने बताया- मैंने जैसे ही यह बात सुनी, मेरे तो पैरों तले मानो जमीन ही खिसक गई. मैंने ससुराल वालों से जब इस बारे में कहा कि आप लोगों ने मुझे ये पहले क्यों नहीं बताया. झूठ क्यों कहा कि दूल्हा पढ़ा-लिखा है. इस पर ससुसाल वालों ने कहा कि हमने तुम्हारे पिता को ये बात बताई थी. उन्होंने भी इस सच को तुमसे छिपाने के लिए कहा था.

तलाक चाहती है दुल्हन

युवती बोली- इस बात के बाद मैं ससुराल से सीधे मायके पहुंच गई. मैंने पापा से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वो दूल्हे का सच जानते थे. यह सुनते ही मुझे सच में बहुत बड़ा झटका लगा. दुल्हन ने एसीपी से कहा कि मैम मेरे पापा चाहते थे कि मेरी शादी जल्दी हो जाए. इसलिए उन्होंने ये सब किया. लेकिन उनके और ससुरालियों के झूठ से मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है. मैं अब तलाक चाहती हूं.

क्या बोलीं एसीपी?

महिला थाने की एसीपी सौम्या सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की जाएगी ताकि समाधान निकाला जा सके. युवती ने अपने पति और ससुराल वालों के साथ रहना से मना किया है. इस घटना ने पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में तनाव उत्पन्न कर दिया है. पुलिस अब इस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.