Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

हैदराबाद से बिहार के स्कूल पहुंचे, प्रार्थना रुकवाकर छात्रों के सामने करने लगे धर्म प्रचार… हेडमास्टर ने बुला ली पुलिस

28

हैदराबाद से 13 लोग बिहार के कैमूर पहुंचे. यहां स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वो एक प्राइमरी स्कूल में घुस आए. फिर धर्म विशेष का प्रचार-प्रसार करने लगे. जैसे ही हेडमास्टर को इसकी भनक लगी तो उन्होंने पुलिस बुला ली. इससे पहले कि वो लोग भाग पाते, पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. कुल 18 लोग अरेस्ट हुए हैं. इनमें महिलाएं भी शामिल हैं.

पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपियों में 13 लोग हैदराबाद के हैं. चार स्थानीय लोग हैं और एक शख्स वाराणसी का रहने वाला है. मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के निबिया गांव का है. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को यहां एक प्राइमरी स्कूल में धर्म विशेष का प्रचार-प्रसार करने के लिए कुछ लोग जबरन घुस गए. वे बच्चों को प्रार्थना कराने लगे और उपदेश देने लगे. इसके बाद स्कूल के हेडमास्टर ने पुलिस को बुला लिया.

सूचना मिलने पर भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी 18 लोगों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने उनकी तीन कारें और ईसाई मिशनरी से जुड़ीं किताबें जब्त कीं. धर्म का प्रचार प्रसार करने आए लोग स्कूल में बच्चों को ये किताबें बांट रहे थे. हालांकि, जांच में कार से किसी तरह का आपत्तिजनक सामान नहीं मिला.

क्या बताया हेडमास्टर ने?

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवशंकर कुमार ने बताया- स्कूल के प्रधानाध्यापक महेंद्र राम के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. एसडीपीओ के अनुसार, प्रधानाध्यापक ने सूचना दी थी कि इन लोगों ने न तो स्कूल में आने की अनुमति मांगी और न ही सूचना दी. जब सुबह के समय पार्थना सभा हो रही थी तो ये लोग अचानक वहां घुस आए. वे बच्चों को उपदेश देकर किताबें बांटने लगे.

मामले में जांच जारी

इस मामले में विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों के अलावा मिशनरी से जुड़े लोगों से पूछताछ की गई है. थानाध्यक्ष सभी 18 लोगों को गिरफ्तार कर भगवानपुर थाना पहुंचे और इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है. मामले में जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.