Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

Alia Bhatt की Jigra के ट्रेलर पर स्टार्स ने बरसाया प्यार, जान्हवी कपूर ने कहा ‘लेडी बच्चन’, सास ने ऐसे किया रिएक्ट

42

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जिगरा’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह फिल्म भाई बहन की कहानी पर बेस्ड है. फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आने वाली है. वहीं इसे वासन बाला ने डायरेक्ट किया है. ‘जिगरा’ के 3 मिनट के दूसरे ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे है. लोगों के साथ-साथ अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, ख़ुशी कपूर समेत कई दूसरे बॉलीवुड स्टार्स भी फिल्म के ट्रेलर पर रिएक्ट कर रहे हैं.

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दूसरा ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “सब तैयार है? #जिगरा थिएट्रिकल ट्रेलर आउट नाउ! लिंक इन बायो. मिलते हैं सिनेमाघरों में, 11 अक्टूबर को.” आलिया के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए उनकी सास नीतू कपूर ने ताली वाले इमोजी के साथ “गूसबंप्स और इम्पेक्टफुल” लिखा. आलिया की मम्मी सोनी राजदान ने भी कमेंट करते हुए लिखा, “आउटस्टैंडिंग” जिसके बाद कई ताली बजाने वाले और लाल दिल वाले इमोजी बनाए. अनन्या पांडे ने भी दिल वाले इमोजी भेजे और इसे “पागलपन” बताया और नेहा धूपिया ने इसे “अविश्वसनीय!!!!!” कहा.

जान्हवी ने आलिया को कहा ‘लेडी बच्चन’

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘जिगरा’ का ट्रेलर शेयर किया. उन्होंने स्टोरी में आलिया को ‘लेडी बच्चन’ कहा. इसके अलावा वेदांग की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस खुशी कपूर ने भी इस ट्रेलर को अपनी स्टोरी पर लगा कर आंसूवाली इमोजी और सफेद दिल वाली इमोजी बनाई. अर्जुन कपूर भी फिल्म देखने के लिए बेताब हैं. एक्टर ने आलिया के ट्रेलर को स्टोरी पर लगाते हुए लिखा, “बस मुझे फिल्म दिखाओ दोस्तों”

आलिया इस फिल्म में ताबड़तोड़ एक्शन करती नजर आ रही हैं. जिगरा में खूब सारा एक्शन, ड्रामा और इमोशन दिखाया गया है. फिल्म में वेदांग रैना अंकुर नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं. वहीं आलिया फिल्म में वेदांग की प्रोटेक्टिव बहन सत्या का किरदार निभा रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.