Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...

देशभर में भारी बारिश का कहर, IMD ने अगले 24 घंटे में दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट

41

नई दिल्ली: देशभर में मानसून अपने पूरे जोरों पर है और कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र तक मौसम ने तेवर दिखाए हैं। यूपी, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने इन इलाकों में मूसलाधार बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है।

महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी
महाराष्ट्र में बुधवार को मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई। इसके चलते कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए। मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी कोंकण क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र में अत्यधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही गुजरात में भी आज तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

उत्तर भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अलर्ट
उत्तर भारत में भी बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश के कारण चेतावनी दी गई है।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल में जलभराव की स्थिति
ओडिशा के तटीय जिलों में भी बारिश का कहर जारी है। कोणार्क मंदिर में जलभराव की स्थिति बन गई है और पुरी में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल में कोलकाता सहित अन्य जिलों में भी बुधवार रातभर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य में व्यापक बारिश का अनुमान जताया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.