Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अगर अल्पसंख्यक अपने संस्थान चला सकते हैं, तो हिंदू क्यों नहीं: वीएचपी

46

तिरुपति मंदिर में प्रसाद विवाद के बाद, अब मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण को लेकर सवाल उठने लगा है. विश्व हिंदू परिषद ने मंगलवार को देशभर में मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने का संकल्प लिया और कहा कि वह इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जल्द ही एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी.

पत्रकारों को संबोधित करते हुए वीएचपी के महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि अगर राज्य सरकारें मंदिरों को हिंदू समाज को नहीं सौंपती हैं, तो संगठन अदालत का दरवाजा भी खटखटाएगा. उन्होंने कहा मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने के लिए पहले हर राज्य में प्रदर्शन और आंदोलन किए जाएंगे और संबंधित मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों को अपना ज्ञापन सौंपेगें.

संविधान का उल्लंघन

जैन ने कहा कि राज्य सरकारों द्वारा मंदिरों को अपने नियंत्रण में रखना संविधान का उल्लंघन है और अदालतें बार-बार कह रही हैं कि मंदिरों को चलाना सरकारों का काम नहीं है. उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश का तिरुपति मंदिर ही एकमात्र ऐसा मंदिर नहीं है, जहां से ‘प्रसाद’ बनाने में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल की खबरें आई है. इससे पहले, केरल के सबरीमाला मंदिर से भी शिकायत आई थी. उन्होंने कहा कि देश भर में राज्य सरकारों के नियंत्रण वाले मंदिरों की संपत्तियों के वित्तीय अनियमितताओं की खबरें आती रहती है.

जैन ने तमिलनाडु और राजस्थान का उदाहरण देते हुए कहा कि आप लोग देख सकते है कि कैसे इन राज्यों में मंदिरों के संपत्तियों का बंदरबाट किया है. तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले 10 साल में 50,000 करोड़ का अनियमितता बरती है. जबकि राजस्थान के पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार पर मंदिर की जमीन को ईदगाह को देने का आरोप लगाया.

हिन्दू क्यों नहीं

जैन ने कहा, जब अल्पसंख्यक अपने संस्थान चला सकते हैं तो हिंदू क्यों नहीं.उन्होंने कहा, संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 हमें अपने संस्थान चलाने की अनुमति देते हैं. तिरुपति लड्डू विवाद पर विहिप ने मांग की कि मामले की न्यायिक जांच की जाए और प्रसादम के अपमान में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए,

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.