Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

केदारनाथ में पहुंच रही शराब, कौन लगा रहा धाम की पवित्रता पर दाग? स्थानीय लोगों ने ऐसे किया खुलासा

60

केदारनाथ धाम की पवित्रता को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि कुछ लोग शराब का स्कैम कर रहे हैं. हालांकि स्थानीय लोगों ने शराब का अवैध तरीके से धंधा करने वालों को पकड़ा और वीडियो बना लिया. इन शराब कारोबारियों पर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है. लोगों ने कहा कि पुलिस पूरे मामले में मौन बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक रात 8 बजे के बाद किसी को भी सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड की ओर जाने की इजाजत नहीं है.

स्थानीय लोगों ने केदारनाथ थाम की यात्रा के बीच शराब की अवैध तस्करी के मामले पर पुलिस से शिकायत की है. लोगों ने कहा कि इसका कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया है लेकिन पुलिस पूरे मामले पर मौन है. उन्होंने कहा कि जिस रास्ते पर रात 8 बजे से किसी को जाने की इजाजत नहीं है. उस रास्ते पर रात के 12 से एक बजे के बीच शराब की काला बाजारी की जा रही है.

पुलिस और नेपाली लोगों पर आरोपु

भगवान केदारनाथ की यात्रा अपने चरम पर हैं और देश-विदेश से श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए धाम पहुंच रहे हैं लेकिन धाम की पवित्रा में दाग लगाने का काम पुलिस और नेपाली मूल के लोग कर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग धाम की पवित्रता को खराब करने और शराब के कारोबार में जबरदस्त ढंग से लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि जहां यात्रा और आम आदमी को 8 बजे सोनप्रयाग से आगे जाने के लिए प्रतिबन्धित है.

मुहिम चलाकर किया खुलासा

सोनप्रयाग से रात 1 बजे नेपाली मूल के लोग शराब का गोरखधंन्धा करने में लगे हुए हैं. स्थानीय लोगों ने जब सुना तो एक मुहिम चलाई और रात 12 बजे से 1 बजे के बीच में शराब की तस्करी करते हुए कई नेपाली मूल के लोगों को पकड़ा. जिनके पास पीठ में एक दो पेटी शराब की थी और सब भागने लगे और मुंह छुपाने लगे. पुलिस ने सोनप्रयाग में एक लाल रंग की वैगनआर कार को जब्त किया है. जिसमें शराब भरी हुई थी और ड्राइवर फरार हो गया था. वहीं पुलिस ने गाड़ी और शराब की पेटियों को जब्त किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.