Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

ट्रक ने मारी ऐसी टक्कर, गर्भवती महिला की वहीं हो गई डिलीवरी, फिर चंद मिनटों में…

47

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक दर्दनाक सड़क हादसे हुआ. यहां नेलमंगला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक आठ माह की गर्भवती महिला को कुचल दिया. इस हादसे के दौरान महिला ने सड़क पर ही एक बच्ची को जन्म दे दिया. लेकिन दुर्भाग्यवश नवजात और उसकी मां दोनों की ही कुछ ही मिनट में मौत हो गई. यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 4 पर येदेहल्ली के पास हुई.

मृतक महिला की पहचान सिनचना (30) के रूप में की गई है. वह अपने पति के साथ स्कूटर पर यात्रा कर रही थी. उसका पति एक निजी कंपनी में काम करता है. घटना के दिन पति-पत्नी शिवगंज स्थित एक मंदिर से दर्शन करके घर लौट रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर थे तो एक सरकारी बस ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिसके कारण सिनचना के पति को स्कूटर रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा. इस दौरान पीछे से एक बालू लदा ट्रक तेजी से आ रहा था.

ट्रक ने उनकी स्कूटर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गिर पड़े. महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक के पहिए के नीचे आ गई. इस खतरनाक दुर्घटना के तुरमृतका सिनचना (फाइल फोटो)त बाद, सिनचाना ने सड़क पर ही एक बच्ची को जन्म दिया. हालांकि, अत्यधिक चोटों और परिस्थितियों के कारण बच्ची का जन्म होते ही निधन हो गया. महिला की भी घटना के कुछ मिनट बाद मौत हो गई.

17 अगस्त को थी डिलीवरी

स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई. ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया. सिनचाना के पति ने बताया कि उसकी पत्नी की डिलीवरी की तारीख 17 अगस्त तय थी. वे मंदिर गए थे ताकि वे दोनों अकेले कुछ समय बिता सकें. लेकिन इस हादसे ने उसकी दुनिया ही उजाड़ दी.

पुलिस अधीक्षक सीके बाबा ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया और स्थिति का आकलन किया. पुलिस ने बताया कि यह स्थान एक उच्च जोखिम वाला क्षेत्र है, जहां पिछले छह महीनों में 90 से अधिक घातक दुर्घटनाएं हुई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.