Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

CPL 2024 में जमाए सबसे ज्यादा छक्के, फाफ डु प्लेसी के साथ तोड़ा पार्टनरशिप रिकॉर्ड, 40 गेंदों में कमाल कर टीम को जिताया

88

CPL 2024 की पिच पर 24 सितंबर की शाम छक्कों की बारिश देखने को मिली. 35 साल के एक बल्लेबाज ने इस मैच में इतने छक्के मारे कि CPL के इस सीजन में वो सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज बन गया. ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ सेंट लुसिया किंग्स की ओर से खेल रहे इस बल्लेबाज का नाम जॉनसन चार्ल्स था. 35 साल के चार्ल्स मिजाज से विस्फोटक बैटर हैं. और, इस मैच में उन्होंने खेला भी उसी अंदाज में. उन्होंने छक्कों की बारिश करने के अलावा अपने कप्तान फाफ डु प्लेसी के साथ इस मैच में सेंट लुसिया किंग्स के लिए पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी तोड़ा.

सेंट लुसिया किंग्स ने पहले की बल्लेबाजी

मुकाबले में टॉस जीतकर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सेंट लुसिया किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा. लेकिन, ये दांव उलटा पड़ गया क्योंकि ओपनिंग करने उतरे सेंट लुसिया किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसी और जॉनसन चार्ल्स विकेट पर आकर जम गए. विकेट के दोनों छोर से रनों की बारिश होने लगी. और, जब ऐसा हुआ तो एक रिकॉर्ड पार्टनरशिप की स्क्रिप्ट लिखी गई.

डु प्लेसी और चार्ल्स के बीच रिकॉर्ड पार्टनरशिप

फाफ डु प्लेसी और जॉनसन चार्ल्स ने मिलकर ओपनिंग विकेट के लिए हुआ सेंट लुसिया किंग्स का 139 रन का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. डु प्लेसी और चार्ल्स ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ ओपनिंग विकेट के लिए 145 रन जोड़े. ये जोड़ी तब टूटी जब जॉनसन चार्ल्स की 40 गेंदों वाली दमदार और कमाल की पारी पर ब्रेक लगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.