Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

पिटबुल और कोबरा में हुई भयंकर लड़ाई, पटक-पटककर मार डाला

36

पिटबुल को दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता भी कहते हैं, लेकिन इसी डॉगी ने किंग कोबरा जैसे एक जहरीले सांप से लड़कर अपने मालिक के बच्चों की जान बचाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. किंग कोबरा एक बेहद खतरनाक और विषैला सांप होता है, लेकिन वीडियो में पिटबुल ने बच्चों को बचाने के लिए जिस तरह बिना किसी डर के सांप का सामना किया, उसे देखकर लोग पिटबुल के अद्वितीय सुरक्षात्मक स्वभाव के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर हो गए हैं. इस तरह के पल हमें यह दिखाते हैं कि जानवरों में भी प्रेम और साहस की भावना होती है, खासकर जब बात परिवार की सुरक्षा की आती है.

वायरल हो रहा ये वीडियो उत्तर प्रदेश के झांसी का है, जहां श्रीगणेश कॉलोनी में एक घर के गार्डन में किंग कोबरा और पिटबुल के बीच खतरनाक लड़ाई हो रही है. बताया जा रहा है कि गार्डन में कुछ बच्चे खेल रहे थे, तभी एक किंग कोबरा को अपनी ओर आते देख बच्चे डर गए. लेकिन जैसे ही सांप पर पालतू पिटबुल की नजर पड़ी, उसने फौरन खुद का पट्टा तोड़ा और बच्चों की जान बचाने के लिए खतरनाक किंग कोबरा पर टूट पड़ा. इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर इंटरनेट की जनता उसे हीरो बताकर जमकर तारीफ कर रही है. महज 18 सेकंड में पिटबुल कोबरा का काम तमाम कर देता है. वीडियो में आप देखेंगे कि कुत्ता सांप को पटक-पटककर उसकी जान ले लेता है.

यहां देखें वीडियो, जब पिटबुल ने कोबरा से लड़कर बचाई बच्चों की जान

वैसे, दिल्ली हाईकोर्ट के एक आदेश के मुताबिक, पिटबुल कुत्ते को पालतू के रूप में रखने के अनुमति नहीं है. सोशल साइट एक्स हैंडल @vishal_rajput01 से इस वीडियो को शेयर कर यूजर ने लिखा, पिटबुल ने सांप को मुंह में दबाया और पटक-पटककर उसकी जान ले ली. 18 सेकंड की ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग पिटबुल की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़ रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.