Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ... Delhi Ridge Area Protection: अरावली श्रृंखला के सबसे हरे-भरे क्षेत्र को कानूनी संरक्षण, जानिए दिल्ली... Delhi Crime & Accident News: रोड नंबर-3 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो सवार तीन लोगों की मौत और तीन घायल Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार...

दो हफ्ते बाद फिर खुला बैरागढ़ का बोरवन पार्क, लेकिन तीसरा पिंजरा लगने के बाद भी नहीं फंसे सियार

32

भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में स्थित बोरवन पार्क का सन्नाटा आखिरकार मंगलवार को टूट गया। सियार दिखने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से इस पार्क को करीब दो हफ्ते पहले बंद कर दिया गया था। अभी इसे दिन में एक घंटे के लिए खोलने की छूट दी गई है। वन विभाग ने मॉर्निंग वाक करने आ रहे लोगों के आग्रह पर सुबह सात से आठ बजे तक पार्क खोला है। हालांकि पार्क में सियार को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे रखे गए हैं, पर अभी तक एक भी सियार नहीं फंसा है। शुरूआत में पिंजरे में श्वान और जंगली बिल्ले फंसे थे। अब कोई वन्य जीव पिंजरे के निकट भी नहीं आ रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही पार्क पहले की तरह सुबह एवं शाम के समय तीन-तीन घंटे खुलने लगेगा।

तीन पिंजरे रखे गए

इस बीच वन विभाग ने सियार पकड़ने के लिए तीसरा पिंजरा भी रख दिया है। बड़ी झील के किनारे विकसित इस पार्क में बड़ी संख्या में युवा सैर करने पहुंचते हैं। सुबह के समय महिलाएं एवं बच्चे भी वाक करने आते हैं। बड़ी झील से सटे क्षेत्र में हाल ही में बोरवन क्लब ने सघन पौधारोपण किया था। यह पौधे अब वृक्ष का रूप ले रहे हैं। हरे भरे पेड़ों के बीच सैर करने का अपना ही आनंद है, यही कारण है कई बुजुर्ग भी स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से यहां पहुंचते हैं। 13 दिन से पार्क बंद होने से नियमित रूप से यहां आने वाले परेशान हो गए थे।

किड्स जोन पहुंचे कुछ बच्चे

पार्क में सियार दिखने के बाद इसे बंद किया गया था। यहां पहले से रखे दो पिंजरों में सियार के बजाय श्वान, नेवले एवं जंगली बिल्ले फंसे थे। पार्क के एक हिस्से में बच्चों की सुविधा के लिए किड्स जोन बना है। यहां झूले, फिसलपट्टियां एवं बेंच आदि लगाइ गई हैं। बच्चों के लिए यह एंटरटेनमेंट जोन बन चुका है। पार्क बंद होने से बच्चे भी परेशान थे, अब कुछ रौनक लौटी है। नागरिकों की मांग पर पार्क सुबह सात से आठ बजे तक एक घंटे तक खुला रहेगा। वनरक्षक डीएन तिवारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से अभी पार्क को पूरा दिन खोलने का निर्णय नहीं हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.