Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
व्हाट्सएप का नया सुरक्षा कवच: अब एक अकाउंट में जोड़ सकेंगे कई Passkey, अनजान कॉल्स और हैकिंग से मिले... रक्षाबंधन 2026 पर करें अन्न, गुड़ और वस्त्र का दान; भाई के जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और आरोग्य रात में मोबाइल स्क्रीन से मेलाटोनिन पर बुरा असर: डॉक्टर से समझें सोने से पहले स्क्रीन टाइम घटाने का ... जालंधर लेक्चरर नेहा मर्डर केस: पति उमंग और गर्लफ्रेंड की 206 पन्नों की WhatsApp चैट लीक, खुला शादी औ... नेपाल में तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़: 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका, 105 भारतीय लापता; 12 हेल... आंध्र प्रदेश में दामाद ने प्रेमिका संग मिलकर की सास की हत्या: गहनों के लिए तकिए से दबाया मुंह, जेवर ... IMD Weather Update: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज... जयपुर डकैती का पर्दाफाश: 10 हजार KM पीछा कर यूपी-नेपाल बॉर्डर से 'नेपाली गैंग' के 3 गुर्गे गिरफ्तार धनबाद कोलियरी रिश्वतकांड: 1993 के ₹300 घूस मामले में हाईकोर्ट ने माना मानवीय आधार, जेल में बिताई अवध... MPSC पेपर लीक में फिल्मी ट्विस्ट: गर्लफ्रेंड को ड्रग इंस्पेक्टर बनाने के लिए लीक किया पेपर, 7वीं रैं...

पत्थर पटका, लहूलुहान किया और छोड़ गए… 10वीं के छात्र की निर्मम हत्या से सनसनी

52

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक स्कूली छात्र की निर्मम तरीके से हत्या की गई है. हत्यारों ने छात्र को उस वक्त मारा है जब वह स्कूल जा रहा था. छात्र घायल हालत में गांव के रास्ते पर पड़ा हुआ मिला है. घायल छात्र को गांववाले आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पूरे मामले में एफआईआर दर्ज करने में शुरुआत में आनाकानी की जिसके बाद परिजनों ने हंगामा मचा दिया. भारी हगामे के बाद पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र के बड़ौदी के बड़े गांव का है. छात्र बसंत बिहार कालोनी शिवपुरी शहर के विद्यापीठ स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है. मिलन सुबह 7 बजे स्कूल के लिए स्कूटी से निकला था. सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि चात्र बड़ोदी के बड़े गांव के रास्ते में पड़ा हुआ है. जहां खेत के किनारे मिलन गंभीर घायल हालत में मिला. गांववालों ने जब छात्र को देखा तो उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे.

हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने मिलन को चेक किया तो उसे मृत घोषित कर दिया. छात्र के परिजन पुलिस के पास पहुंचे और हत्या का मामला दर्ज करने को कहा. पुलिस ने आनाकानी की तो बच्चे के परिजन और समाज के लोगों ने बवाल काट दिया और घोड़ा चौराहा पहुंचकर चक्का जाम कर दिया. हंगामे के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. इसके बाद छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

सीसीटीवी में दिखा छात्र

पुलिस ने बताया कि छात्र गांव के रास्ते में लगे एक सीसीटीवी में स्कूटी पर जाते हुए दिखाई दिया है. उसके पीछे एक अन्य छात्र बैठा हुआ है. लेकिन, छात्र जब सीसीटीवी के सामने से निकला तो दूसरा छात्र मुंह छिपाते हुए नजर आ रहा है. पुलिस ने ये भी बताया कि जहां पर घायल छात्र मिलन मिला है वहां पर एक लहूलुहान पत्थर भी मिला है. अंदेशा है कि उसी पत्थर को मिलन के ऊपर पटका गया है. पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.